जब सदन में ननकी कंवर ने मुख्यमंत्री बघेल को कहा - "साले साहब देखो ये गड़बड़ी ठीक नहीं.." मुख्यमंत्री बघेल ने मुस्कुरा कर हाथ जोड़े

Update: 2022-03-15 15:22 GMT

Chhatisgarh Vidhansabha Budget session 2025

रायपुर,15 मार्च 2022। राजस्व विभाग में बजट पर चर्चा के दौरान वरिष्ठ सदस्य ननकी राम कंवर के एक संबोधन और उस पर आए प्रत्युत्तर ने सदन को चकित किया है।

राजस्व विभाग में बजट पर बोलते हुए वरिष्ठ विधायक ननकी राम कंवर ने मुख्यमंत्री बघेल को इंगित करते हुए कहा

"किसान परेशान हैं, और ये किसानों की सरकार है, भ्रष्टाचार से परेशान हैं.. आप मुख्यमंत्री हैं उसके बावजूद किसान परेशान हों तो कैसे होगा.. साले साहब देखो ये गड़बड़ी ठीक नहीं है..ठीक करिए"

ननकी राम कंवर के इस संवाद शैली पर सदन की नज़रें उस प्रतिक्रिया पर जा टिकी जो मुख्यमंत्री बघेल की ओर से आई। बेहद ध्यान से विधायक ननकी राम कंवर की बात सुनते हुए मुख्यमंत्री बघेल ने जैसे ही खुद का ज़िक्र सुना तो मुस्कुराते हुए उन्होंने हाथ जोड़ सहमति में सर हिला दिया।

मुख्यमंत्री बघेल के अभिव्यक्ति के इस अंदाज के बाद ननकी राम कंवर तसल्लीबख्श अंदाज में बैठ गए।

Tags:    

Similar News