विधानसभा में जब बृजमोहन ने पूछा - आप मंत्री तो हैं पर आप राजा हैं या नहीं... बोले मंत्री सिंहदेव - मानो तो पत्थर मानो तो देवता

Update: 2022-03-21 09:37 GMT

रायपुर,21 जनवरी 2022। स्वास्थ्य एवं पंचायत मंत्री टी एस सिंहदेव के विभागों पर बजट चर्चा के दौरान वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर ने मंत्री सिंहदेव को राजा से संबोधित किया तो बृजमोहन अग्रवाल ने कहा

"ये आप राजा कह रहे हैं वे मंत्री हैं, पर वे राजा हैं या नहीं है"

इस पर मंत्री सिंहदेव ने कहा

"राजा महाराजा 1947 में समाप्त हो गए, 1971 में प्रीविपर्स के साथ उपाधि भी शून्य हो गई"

इस पर मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने फिर कहा

"नही, वो ठीक है.. पर आप राजा हैं या नहीं है"

इस पर मंत्री सिंहदेव ने कहा

"मानो तो पत्थर मानो तो देवता"

Tags:    

Similar News