बुधवार राशिफल: इस राशि वालों को आज कारोबार में होगा लाभ, राशि के अनुसार जानिए आपका कैसा रहेगा आज का दिन

Update: 2022-08-03 00:00 GMT

राशिफल, rashifal

Astro- 'शांति सुमन'

Aaj 3 August 2022 ka rashifal: रायपुर: सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं। राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते हैं--

आज का पंचांग :

आज 3 अगस्त बुधवार

तिथि - पञ्चमी 05:41 AM तक उसके बाद षष्ठ3

नक्षत्र- - उत्तराफाल्गुनी 05:29 PM तक उसके बाद हस्त

योग- साध्य

राहुकाल - 12:33 PM से 2:10 PM तक

चन्द्रमा -कन्या राशि पर संचार करेगा।

जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशि वाले आज का दिन दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। कानूनी अड़चन दूर होगी। कारोबार से लाभ बढ़ेगा। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। निवेश इत्यादि से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पार्टनरों से सहयोग मिलेगा। भाग्य का साथ रहेगा।

आज का शुभ रंग - गुलाबी।

आज का मंत्र- आज श्रीसूक्त का पाठ करें।

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवालों के लिए आज जातक के लिए थोड़े प्रयास से ही बाधा दूर होकर स्थिति अनुकूल बनेगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। कारोबार में वृद्धि होगी। मित्रों तथा रिश्तेदारों की सहायता करने का मन बनेगा। मान-सम्मान मिलेगा। निवेश इत्यादि से लाभ होगा। प्रसन्नता रहेगी।

आज का शुभ रंग- पीला

आज का मंत्र- लक्ष्मी जी के मंदिर में घी का दीप जलायें।

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले किसी विवाद की आशंका है। बचने का प्रयास करें। पुराने साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। बिजनेस व नौकरी-निवेश मनोनुकूल लाभ मिलेगा।

आज का शुभ रंग- आसमानी

आज का मंत्र – केले के पौधे लगायें और जल दें।

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले जातक को भेंट व उपहार की प्राप्ति संभव है। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। साधारणतया स्वास्थ्य अच्‍छा रहेगा। घरेलू उपकरणों पर व्यय होगा। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। निवेश लाभदायक रहेगा। भाग्य का साथ रहेगा।

आज का शुभ रंग- नारंगी।

आज का मंत्र- तुलसी जी की सेवा करें और दीप जलायें।

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले विद्यार्थी अपने अध्ययन में ध्यान व लगन से कार्य करेंगे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर मिलेगा। स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद प्राप्त होगा। बिजनेस से लाभ होगा।

आज का शुभ रंग- भूरा

आज का मंत्र- किसी धार्मिक स्थल के निर्माण में सहयोग करेंगे।

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि वालों के लिए जातक को कोई दु:खद समाचार मिल सकता है। प्रेम में तनाव रहेगा। भागदौड़ रहेगी। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। लापरवाही न करें। किसी अपने ही व्यक्ति से विवाद की आशंका है। बिजनेस ठीक चलेगा। धैर्य रखें।

आज का शुभ रंग- हरा

आज का मंत्र - गरीबों को जलेबी खिलायें।

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशिवाले समय की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। सभी कार्यों में भरपूर प्रयास करें, सफलता मिलेगी। बकाया लेनदारी वसूल होगी। नया काम मिलेगा। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। स्वास्थ्‍य अच्छा रहेगा। दोस्तों और पारिवारिक सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा।

आज का शुभ रंग- बैंगनी

आज का मंत्र- लाल वस्त्र का दान करें।

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशिवाले अपेक्षाकृत कार्यों में विलंब होने से तनाव रहेगा। फालतू खर्च पर नियंत्रण रखें। लोगों के बहकावे में न आएं। लेन-देन में जल्दबाजी बिलकुल न करें। नकारात्मकता रहेगी। व्यापार मनोनुकूल चलेगा।

आज का शुभ रंग- हरा

आज का मंत्र- आज पालतू जानवर घर में लाएँ।

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि वाले के लिए मन में दोस्तों तथा रिश्तेदारों के लिए कुछ करने की इच्छा रहेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। योजना फलीभूत होगी। बिजनेस में लाभदायक रहेगा। निवेश इत्यादि मनोनुकूल रहेंगे। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। उत्साह व प्रसन्नता बढ़ेंगे।

आज का शुभ रंग- फिरोजी

आज का मंत्र- बजरंगबली की पूजा करें और चोला चढ़ायें

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशिवाले परिवार के छोटे सदस्यों के स्वास्थ्य व अध्ययन संबंधी चिंता रहेगी। धन तथा मानहानि के योग हैं। किसी से भी विवाद न करें। लेन-देन में सावधानी रखें। चोट, दुर्घटना व रोग इत्यादि से बाधा तथा पीड़ा संभव है।

आज का शुभ रंग-लाल

आज का मंत्र- संतान प्राप्ति के लिए बुधवार का व्रत रखें।

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशिवाले आज के दिन परिवार में कोई धार्मिक अनुष्ठान की आयोजना हो सकती है। सत्संग का लाभ मिलेगा। छोटी-मोटी यात्रा हो सकती है। जीवन रसमय रहेगा। आय में वृद्धि के योग हैं। कोर्ट व कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे। जल्दबाजी से बचें।

आज का शुभ रंग- नीला

आज का मंत्र- आज गणेश भगवान की पूजा करें।

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशिवाले आज का दिन जातक के लिए उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। किसी प्रभावशाली व्यक्ति के सहयोग से रोजगार संबंधी समस्या दूर होगी। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि से लाभ होगा। स्थायी संपत्ति के कार्य कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। उत्साह में वृद्धि होगी

आज का शुभ रंग- लाल

आज का मंत्र- फल का दान करें।

Tags:    

Similar News