Weather Update Today: हिमाचल-उत्तराखंड में फटे बादल, भारी बारिश का यलो अलर्ट, वैष्णो देवी यात्रा बंद

Weather Update Today: देश के कई राज्यों में बारिश कहर बरपा रही है, जिसके चलते कई राज्यों में अभी भी बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। पहाड़ी इलाकों में भी खराब मौसम से राहत नहीं मिल रही। उत्तराखंड और हिमाचल में बादल फटने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं।

Update: 2023-07-22 06:01 GMT

Weather Update Today: देश के कई राज्यों में बारिश कहर बरपा रही है, जिसके चलते कई राज्यों में अभी भी बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। पहाड़ी इलाकों में भी खराब मौसम से राहत नहीं मिल रही। उत्तराखंड और हिमाचल में बादल फटने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। उत्तराखंड और हिमाचल में चार जगह बादल फटने से लाखों रुपये संपत्ति को नुकसान पहुंचा है।

हिमाचल में तीन स्थानों तो वहीं उत्तराखंड में पौड़ी के थलीसैंण में बादल फट गया है। बादल फटने से मलबे की चपेट में आकर गोशाला और आठ छोटी पुलिया बह गई। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, हिमाचल प्रदेश में दो एनएच सहित 610 सड़कें बंद हैं। 24 घंटे के दौरान चार जगह भूस्खलन हुआ। मौसम विभाग ने आज भी भारी वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया है।

उत्तराखंड में भारी वर्षा और भूस्खलन के कारण यमुनोत्री और बदरीनाथ मार्ग कई घंटे बंद रहा। इससे यमनोत्री में दो सौ से अधिक यात्री पड़ावों में फंस गए हैं। राज्य में 85 से अधिक संपर्क मार्ग मलबा आने से बंद हैं। वहीं, जम्मू-कश्मीर के अधिकांश क्षेत्रों में भी भारी बारिश शुरू हो गई है। जम्मू संभाग को पुंछ जिले से कश्मीर को जोड़ने वाले मुगल रोड़ पर भूस्खलन होने से इसे बंद कर दिया गया है। कटड़ा में माता वैष्णो देवी के महत्वपूर्ण बैटरी कार मार्ग पर तड़के फिर भूस्खलन हुआ। 40 से 50 फीट मार्ग क्षतिग्रस्त होने से इसे श्रद्धालुओं की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है

उत्तराखंड में भी जगह बादल फटने से आम लोगो संपत्ति को भारी नुकसान हुआ है। हिमाचल में शुक्रवार को जहां तीन स्थानों पर बादल फटे। वहीं, उत्तराखंड में पौड़ी के थलीसैंण में बादल फटने से आए मलबे की चपेट में आकर गोशाला और आठ छोटी पुलिया बह गई खेतों को भी मलबे से काफी नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा यमुनोत्री और बदरीनाथ मार्ग कई घंटे बंद रहा। इससे यमनोत्री में दो सौ से अधिक यात्री पड़ावों में फंस गए हैं। राज्य में 85 से अधिक संपर्क मार्ग मलबा आने से बंद हैं। 200 से अधिक गांवों का संपर्क जिला मुख्यालय से कटा हुआ है।

मनाली का कुल्लू से संपर्क कटा

हिमाचल के जगतसुख के नेहलू नाले का पानी घरों में घुस गया। सड़क बंद होने से रात दो बजे मनाली का कुल्लू से संपर्क कट गया था। इसके अलावा मंडी जिला के जोगेंद्रनगर के वींचकैंप में बादल फटने से हारगुनैण पंचायत में भारी नुकसान हुआ है। पानी के तेज बहाव से नागचला, डिगली सड़क व पुल पर मलबा भरने से यातायात प्रभावित है। नकेहड़ सड़क की पुलिया बह गई। शानन परियोजना परिसर के इर्द-गिर्द कीचड़ फैल गया है। किन्नौर जिला के बड़ा कम्बा में शुक्रवार सुबह गाड़ी पर पत्थर गिरने से राकेश कुमार निवासी बड़ा कंबा की मौत हो गई। गाड़ी में सवार अन्य तीन लोग बाहर सुरक्षित हैं।

Full View

Tags:    

Similar News