देखें VIDEO: शराब के नशे में खुद को समझ बैठा 'ब्रूस ली', अंजाम देख आप भी रह जायेंगे दंग...

Update: 2021-12-21 01:30 GMT

नईदिल्ली 21 दिसंबर 2021 I  अक्सर लोग कहते हैं नशा करना बुरी आदत है। लोगों को इस आदत से बचना चाहिए।क्योंकि, बुरी आदतें अधिक प्रभावित करती हैं। इसके बावजूद कई लोग ऐसे हैं जो जमकर नशा करते हैं। इतना ही नहीं नशे में धुत होकर लोग ऐसी-ऐसी हरकत करते हैं, जिन्हें देखकर सब हैरान रह जाते हैं। हालांकि, कई बार लोगों की हंसी भी छूट जाती है। सोशल मीडिया पर नशे को लेकर एक से एक मजेदार वीडियो शेयर होते रहते हैं, जिन पर यूजर्स जमकर चटकारे लेते रहते हैं। एक ऐसा ही मजेदार वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसमें एक शख्स नशे में धुत होकर खुद को 'ब्रूस ली' समझ रहा है। लेकिन, शख्स की जो हालत होती है उसे देखकर आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। नशे में धुत होकर कुछ लोग गाली देते हैं, तो कुछ मार-पीट करते हैं। वहीं, कुछ लोग ऐसी हरकत हैं जिन पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। अब इस वीडियो को ही देख लीजिए, किस तरह शख्स में नशे में धुत है और बॉक्सिंग की प्रैक्टिस कर रहा है। शख्स लगातार केले के पेड़ पर ताबड़तोड़ पंच मारने की कोशिश कर रहा है। लेकिन, उसका बैलेंस नहीं बनता है और वह लड़खड़ाने लगता है। इसके बावजूद वह हार नहीं मानता है, फिर जो उसकी हालत होती है आप खुद इस वीडियो में देख लें...

पैग लगाते ही बदल गया अंदाज  वीडियो देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं किस तरह वह नशे में धुत है। शख्स को देखकर ऐसा लगता है कि उसे बिल्कुल होश नहीं है कि वह कर क्या रहा है? बहरहाल, मामला जो भी हो लेकिन शख्स का अंदाज देखकर लोग जमकर ठहाके लगा रहे हैं और चटकारे ले रहे हैं। ट्विटर पर इस वीडियो को इंडियन पुलिस सर्विस के अधिकारी रूपिन शर्मा ने शेयर किया है। वीडियो के साथ उन्होंन मजे लेते हुए लिखा, ' कुछ पैग के बाद ब्रूस ली बन गया शख्स'। अब यह वीडियो वायरल होने लगा है और लोग इस पर मजे ले रहे हैं। 

Tags:    

Similar News