डॉक्टर मारपीट देखें exclusive वीडियो: कलेक्टर और संसदीय सचिव के साथ गए लोगों ने डॉक्टरों से की मारपीट, दो डॉक्टर का आधी रात इस्तीफा; जांच टीम बनी...

Update: 2022-05-26 07:31 GMT

जशपुर, 26 मई 2022। कलेक्टर रितेश अग्रवाल और संसदीय सचिव यूडी मिंज के साथ गए लोगों ने बुधवार को आधी रात दुलदुला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के दो डॉक्टरों के साथ मारपीट की। इस घटना से आहत डॉक्टर नीतीश आनंद सोनवानी और डॉ. मानिक ने तत्काल बीएमओ को अपना इस्तीफा दे दिया। जब घटना को लेकर बवाल मचा तब कलेक्टर ने जांच के लिए टीम गठित कर दी है। हालांकि, देर रात कलेक्टर और संसदीय सचिव के औचक निरीक्षण में नशे में धुत्त लोगों के होने पर सवाल खड़े हो रहे हैं। डॉक्टरों ने यह आरोप लगाया है कि ऐसी बदसलूकी पहले भी हो चुकी है। इस बार जो लोग थे वे संसदीय सचिव के कार्यकर्ता थे।

ऐसी क्या हड़बड़ी जो आधी रात जांच करने पहुंचे

कलेक्टर और संसदीय सचिव के आधी रात जांच में पहुंचने को लेकर भी लोग सवाल कर रहे हैं। अमूमन अफसर व्यवस्था की जांच करने के लिए दिन या रात में औचक निरीक्षण करने के लिए पहुंचते हैं। ऐसी स्थिति में उनके साथ संबंधित विभाग के लोग, प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी होते हैं। डॉक्टरों ने आरोप लगाया है कि संसदीय सचिव के कार्यकर्ताओं ने नशे में अभद्र व्यवहार किया है, जबकि अब अफसर और संसदीय सचिव सफाई दी रहे हैं कि उनके जाने के बाद घटना हुई होगी।

Full View

एडीएम को जांच अधिकारी बनाया

इधर, जशपुर कलेक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दुलदुला में पदस्थ चिकित्सकों के साथ 25 एवं 26 मई 2022 की देर रात्रि को दुर्वव्यहार और मारपीट की शिकायत की प्राथमिकता से तथ्यात्मक जांच करने दल गठित किया है। अपर जिला मजिस्ट्रेट आईएल ठाकुर को समिति का अध्यक्ष, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रंजीत टोप्पो, संयुक्त कलेक्टर योगेन्द्र श्रीवास व सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक आर.एन.केरकेट्टा को सदस्य बनाया गया है।


Tags:    

Similar News