लिव -इन में रह रही गर्भवती युवती की मौत: दो साल से बिना शादी किये रह रही थी युवक के साथ, अचानक हुई तबीयत खराब और हो गई मौत....परिजनों का आरोप- खिलाई गई दवा...

Update: 2022-05-26 08:00 GMT

बिलासपुर 26 मई 2022। दो साल से लिव इन रिलेशन में रह रही गर्भवती युवती की उपचार के दौरान मौत हो गई। इसकी सूचना पर पहुंचे परिजनों ने युवक पर अरोप लगाए हैं। पुलिस ने शव सिम्स के चीरघर में रखवा दिया है। आज शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसकी रिपोर्ट से युवती की मौत का कारण स्पष्ट होगा।

सरकंडा क्षेत्र में रहने वाली 26 वर्षीय युवती दो साल से एक युवक के साथ लिव इन रिलेशन में रह रही थी। इस दौरान युवती गर्भवती हो गई। बीते दिनों तबीयत खराब होने पर साथ में रहने वाला युवक उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचा। अस्पताल में भर्ती कर उसका उपचार किया जा रहा था। स्थिति गंभीर होने पर उसे सिम्स रेफर कर दिया गया। सिम्स पहुंचने से पहले उसकी मौत हो गई। इस पर डाक्टरों ने शव चीरघर भेजकर पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस के पहुंचने पर युवक वहां से भाग निकला। पुलिस ने युवती के परिवार वालों को इसकी सूचना दी। परिवार वालों ने बताया कि वह दो साल से अलग रह रही थी। उसके संबंध में उन्हें जानकारी नहीं है। उन्होंने पूरे मामले की जांच की मांग की है। आज शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। इसकी रिपोर्ट से युवती की मौत का कारण स्पष्ट होगा।

दूसरी तरफ युवती के परिजनों ने गर्भपात करवाने के लिए दवाई खिलाने का आरोप लगाया है। युवती बिना शादी के ही सात से आठ माह की गर्भवती हो गयी थी। जिसकी वजह से गर्भपात के लिए कोई दवा युवक के द्वारा खिलाने का आरोप युवती के परिजन लगा रहे हैं। पुलिस के पहुँचने पर युवक के भागने को भी घर वाले संदिग्ध मान रहे हैं। बहरहाल पुलिस पीएम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्यवाही करने की बात कह रही है।

Tags:    

Similar News