बारातियों को उल्टी और दस्त: बारात आये लोगों ने खाया खाना, फिर अचानक होने लगी उल्टी और दस्त...18 को कराया गया हॉस्पिटल में भर्ती....

Update: 2021-11-21 08:11 GMT

बलौदाबाजार 21 नवम्बर 2021। बारात में खाना खाने के बाद कई बाराती फूड पाइजिंग का शिकार हो गए है, जिसके बाद बीमार लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां पर इनका इलाज जारी ही।

जानकारी के मुताबिक ये घटना बिलाइगढ़ विकासखंड की है। शनिवार को ग्राम पवनी से लगभग 200 लोग खम्हरिया भिलाइगढ़ बारात आये हुए थे। यहां पर लोगों ने बारात के दौरान नास्ता और खाना खाया था, जिसके बाद कुछ लोगों को उल्टी और दस्त होने की शिकायत शुरू हुई। देखते ही देखते लगभग डेढ़ दर्ज लोगों का स्वास्थ्य अचनाक बिगड़ने लगा। बारातियों की तबियत खराब होता देख शादी समारोह में शामिल अन्य लोगों ने पीड़ित बारातियों को भिलाइगढ़, सरसींवा सहित भटगांव में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। वहीं इस घटना की जानकारी मिलने के बाद स्वास्थ्य अमला मौके पर पहुंचकर अन्य बारातियों का हाल चाल जानने में जुट गई है।

सीएमएचओ डॉ खेमराज सोनवानी ने बताया कि, पवनी से खम्हरिया बिलाईगढ़ गए थे। 18 प्रभावित को रात में ही भर्ती कराया गया था। उल्टी दस्त की शिकायत है। सभी स्वस्थ है।

Tags:    

Similar News