भाजपा के दिलों दिमाग में हिंसा और घृणा: बुलडोजर पर सीएम भूपेश का हमला, कहा- भाजपा की मानसिकता और सोच यही...

Update: 2022-04-10 12:23 GMT

रायपुर, 10 अप्रैल 2022। बुलडोजर पर सीएम भूपेश बघेल ने भाजपा पर जोरदार हमला बोला है। एमपी के सीएम शिवराज सिंह व पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल द्वारा बुलडोजर के संबंध में दिए बयान पर सीएम ने कहा कि उनके दिल दिमाग में केवल हिंसा और घृणा है। बुलडोजर रौंदने, दहशत फैलाने का प्रतीक है। ये लोग उसी प्रवृत्ति के लोग हैं। इनकी मानसिकता और सोच वही है। कांग्रेस कभी रौंदने की बात नहीं करती। कांग्रेस दिलों को जोड़ने की बात करती है।

मीडिया से चर्चा में सीएम ने कहा कि छत्तीसगढ़ को केवल खनिज या नक्सलवाद के लिए नहीं जाना जाना चाहिए। हर युग और हर काल में छत्तीसगढ़ का महत्व है। त्रेतायुग में भगवान राम यहां लंबा समय गुजारे। द्वापर में भगवान कृष्ण और अर्जुन यहां आए थे। बौद्ध काल में कहें तो सिरपुर में सबसे बड़ा बौद्ध विहार है। आजादी की लड़ाई में कहेंगे तो 1857 के पहले ही चाहे गुंडाधुर कहें या राजा गैंदसिह की बात कहें, चाहे शहीद वीर नारायण सिंह की बात करें, सब काल में छत्तीसगढ़ का योगदान है। चाहे लेखन, साहित्य के क्षेत्र में हो, छायावाद के प्रवर्तक यहां सबसे पहले कहानी यहां, सबसे पहले उपन्यास छत्तीसगढ़ में सारी कुछ रचनाएं यहां हैं। इसे संवारने सहेजने की आवश्यकता है। पूरे देश और दुनिया के समक्ष प्रस्तुत करने की आवश्यकता है। 

सीएम बघेल ने रामनवमी के अवसर पर दूधाधारी मठ में श्रीराम पंचायतन, संकट मोचन हनुमान मंदिर और बालाजी भगवान के दर्शन किए। उनके साथ गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू और नगरीय निकाय मंत्री शिव डहरिया भी मौजूद थे।

Tags:    

Similar News