विजयादशमी: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सीएम हाउस में की शस्त्र पूजा, आज रायपुर-दुर्ग में इन कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

Update: 2021-10-15 07:32 GMT

रायपुर, 15 अक्टूबर 2021। विजयादशमी पर्व पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज सीएम हाउस में मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से शस्त्र पूजा की। उनके साथ सीएम सिक्योरिटी के एसपी गिरजाशंकर जायसवाल, सुशील डेविड, हरीश यादव सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि दशहरा का पर्व असत्य पर सत्य की जीत, अंधकार पर प्रकाश की जीत और अधर्म पर धर्म की जीत का पर्व है। यह पर्व हमें अपने अहंकार तथा बुराई को समाप्त कर अच्छाई तथा सत्य की राह पर चलने की सीख देता है।


आज रायपुर-दुर्ग में इन कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

मुख्यमंत्री बघेल 15 अक्टूबर को शाम 6 बजे रायपुर की डब्ल्यूआरएस कालोनी में आयोजित दशहरा उत्सव में शामिल होंगे। इसके बाद वे , 7.40 बजे चरौदा और 7.55 बजे भिलाई-03 में आयोजित दशहरा उत्सव में शामिल होंगे। इसके बाद रात को दिल्ली रवाना हो जाएंगे।

Similar News