VIDEO महिला की हुई पिटाई: प्रेमी-प्रेमिका के बीच हो रही थी लड़ाई, फूड डिलीवरी बॉय ने लड़की को जड़े धड़ाधड़ थप्पड़... जनिए

Update: 2022-04-06 07:56 GMT

नईदिल्ली 6 अप्रैल 2022 I  सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे वीडियो वायरल हो जाते है, जिसे देख लोग हैरान रह जाए। कभी किसी का कोई स्टंट करते हुए नज़र आता है। तो कभी किसी का लड़ने का वीडियो वायरल हो जाता है। अब सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है। अक्सर सार्वजनिक जगहों पर दो लोगों के बीच में झगड़ा होते हुए आपने कई बार देखा होगा। तब कई लोग इस झगड़े को रोकने के लिए बीच में आते है। लेकिन, बीच-बचाव करने वाला व्यक्ति अगर मारपीट शुरू कर दे तो ये हैरान करने वाली बात होती है।

यह मामला ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर का है, जहां बीच सड़क पर लड़ रहे कपल को शांत कराने के लिए आने वाला शख्स ही हाथापाई पर उतर आया. इस घटना के कुछ वीडियो सामने आए हैं, जिनमें पहले एक लड़की बीच सड़क पर अपने बॉयफ्रेंड से लड़ती और लगातार उससे गाली-गलौच करती दिख रही है. सड़क पर भीड़ जमा होने लगी है, लेकिन लड़का चुपचाप सुनता रहता है. इस दौरान वो सड़क किनारे पड़ा पत्थर भी उठाती है और अपने बॉयफ्रेंड की स्कूटी पर मार देती है. लेकिन इसके बाद वाला वीडियो काफी हैरान करने वाला है.

इस झगड़े के दौरान वहां से गुजरने वाले एक फूड डिलीवरी बॉय ने इस लड़की को शांत कराने की कोशिश की. लेकिन लड़की इतने गुस्से में थी कि उसने फूड डिलीवरी वाले उस लड़के पर ही गुस्से में चिल्लाना शुरू कर दिया. ये बात उसे सहन नहीं हुई और उसने बीच सड़क पर ही लड़की को एक के बाद एक कई थप्पड़ जड़ दिए. करीब तीन-चार थप्पड़ मारने के बाद वहां मौजूद लोगों ने उसे रोकने की कोशिश भी की लेकिन वह मारता ही जाता है. अब इस घटना का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. 

Tags:    

Similar News