वीडियो: डीन और मेडिकल सुपरिटेंडेंट जब खुद अस्पताल और कैंपस की सफाई में जुट गए, कचरा उठाया, वार्डों में लगाया पोंछा
अंबिकापुर, 23 मार्च 2022। सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डीन डाक्टर रमनेश मूर्ति और मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ0 लखन सिंह ने आज अपनी टीम के साथ खुद ही सफाई की कमान संभाली और कैंपस में न केवल कचरे साफ किए बल्कि वार्डों में पोंछा और डक्टिंग भी किए।
बताते हैं, अस्पताल की साफ-सफाई के लिए डीन डॉक्टर मूर्ति और एमएस डा0 लखन सिंह आज अस्पताल के डाक्टरों और कर्मचारियों के साथ खुद ही जुट गए और वीडियो में देखिए वे कितनी शिद्दत के साथ न केवल कचरे बटोर रहे हैं बल्कि वार्डों में पोंछा और डक्टिंग का काम कर रहे हैं। उनके साथ साफ सफाई कंसलटेंट प्रियंका भी साथ में थीं।
मीडिया से चर्चा करते हुए डीन डॉक्टर मूर्ति और एमएस डॉ0 सिंह ने बताया कि हमने तय किया है कि हर हफ्ते एक वार्ड की सफाई खुद करेंगे। इससे कंसलटेंट को भी संदेश जाएगा कि सफाई होती कैसे है। अस्पताल का दायित्व संभालने के बाद लखन सिंह ने सफाई को लेकर कई नायाब काम किए हैं। अस्पताल का एक व्हाट्सएप ग्रुप बनवाये हैं, जिसमें कहीं भी कचरा या गंदगी दिखती है, ग्रुप में फोटो डाल दिया जाता है।