VIDEO- जब रोड पर रुपयों की हुई बारिश: हाईवे पर कारें खड़ी कर लूटने लगे लोग; 2 घंटे लगा लंबा जाम... पुलिस ने लोगों को दी चेतावनी

Update: 2021-11-21 08:33 GMT

नईदिल्ली 21 नवम्बर 2021. सड़क चलते अगर दस का नोट भी मिल जाता है, तो खुशी का तो मानों ठिकाना ही नहीं रहता, लेकिन अमेरिका के कैलिफोर्निया में तो शुक्रवार को डॉलर की बारिश हुई और लोगों ने सड़क के बीचोंबीच जमकर नोट लूटे। हालांकि, अब उनके पीछे पुलिस और एफबीआई पड़ गई है। लोगों से कहा गया है कि नोटे हुए नोट वापस कर दें, नहीं तो सभी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

दरअसल, कार्ल्सबैड हाईवे से गुजर रहे एक ट्रक का बैक डोर अचानक से खुला और इसमें डॉलर से भरे कई सारे बैग हवा में तेजी से उड़ गए। इसके बाद गोते लगाते बैग से डॉलर के नोट सड़क पर उड़ने लगे। कुछ देर के लिए ऐसा लगा कि सड़क पर नोटों की बारिश हो रही हो। इस दौरान सड़क से गुजर रहे लोगों ने अपनी कारें खड़ीं कीं और डॉलर लूटने लगे। जो जहां था वहीं रुक गया और नोट इकट्‌ठा करने लगा। इस दौरान ट्रैफिक जाम जैसी स्थिति बन गई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह घटना कार्ल्सबैड में इंटरस्टेट हाईवे-5 पर सुबह 9:15 के आसपास की है, जब ट्रक सैन डिएगो से फेडरल डिपॉजिट इंश्योरेंस कॉर्प के एक ऑफिस की ओर जा रहा था। सड़क पर उड़ रहे नोटों को देखकर कई लोग अपनी कार खड़ी कर उसे समेटने लगे। इस दौरान ट्रक के ड्राइवर ने इसका विरोध किया तो लोग हाथापाई पर उतर गए।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक कार्ल्सबैड के इंटरस्टेट हाईवे-5 से शुक्रवार सुबह करीब 9:15 बजे एक नोटों से भरा ट्रक गुजर रहा था। इस ट्रक में कई बैग में नोट भरे हुए थे। अचानक से ट्रक का पीछे का दरवाजा खुल गया और तेज हवा के कारण बैग खुल गए। बैग के खुलते ही इसमें भरे नोट हवा में उड़ने लगे। यह नजारा देख आसपास के लोगों ने गाड़ियां रोक कर नोट लूटना शुरू कर दिया, इससे पूरा हाईवे जाम हो गया। बताया जा रहा हे कि बैग में एक और 20 डॉलर के नोट भरे थे। 

पुलिस ने मौके पर पहुंचते ही लोगों को चेतावनी दी कि वे नोट वापस लौटा दें, लेकिन लोग नोटों की बारिश से इतने खुश हो गए कि उन्हें इस चेतावनी से फर्क ही नहीं पड़ा। इसके बाद पुलिस ने रास्ते को दोनों तरफ से सील कर दिया, जिसके बाद करीब एक दर्जन लोगों ने नोट वापस कर दिए। हालांकि, कई लोग ढ़ेर सारे नोट अपनी-अपनी गाड़ी में रखकर फरार हो गए। 

बता दें सड़क पर डॉलर देख लोग पागलों की तरह उछल रहे थे। ऐसा लग रहा था मानो उनकी लॉटरी लग गई हो। जो जहां था वहीं नोटो को दोनों हाथों से बटोर रहा था। कई लोग तो दोनों हाथों में नोट लिए खुशी के मारे चिल्ला रहे थे, तो कभी डांस कर रहे थे। इनमें महिला और पुरुष दोनों शामिल थे। इनमें से कई लोग डॉलर इकट्ठा करने के साथ वीडियो भी बना रहे थे। ये वीडियो सोशल मीडिया पर भी अपलोड किए गए हैं, जो तेजी से वायरल हो रहे हैं।


Tags:    

Similar News