VIDEO: महिला ने साड़ी में दिखाया ऐसा कमाल, देखकर अच्छे-अच्छों के छूट जाएंगे पसीने... देखें
नईदिल्ली 16 अप्रैल 2022 I इस दुनिया में टैलेंट की कोई कमी नहीं है। सोशल मीडिया के जमाने में इन टैलेंट को निखरने का काफी मौका मिल रहा है। कुछ लोग तो ऐसे-ऐसे कमाल दिखाते हैं, जिस पर यकीन तक करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में एक बंगाली महिला ने साड़ी में ऐसा धमाल मचाया, जिसे देखकर लोगों को अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा है। आलम ये है कि लोग उस महिला की तारीफ करते नहीं थक रहे और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर धमाला मचा रहा है।
पश्चिम बंगाल के रायगंज की रहने वाली मिली सरकार सोशल मीडिया पर काफी फेमस हैं. वो एक जिमनास्ट और डांसर हैं और इंस्टाग्राम पर उनको 2 लाख के करीब लोग फॉलो करते हैं. मिली के इंस्टाग्राम के अनुसार वो नेशनल अवॉर्ड विनिंग डांसर हैं और योग में उन्हें गोल्ड मेडल भी मिल चुका है. इन सब चीजों के बावजूद मिली ने जो हाल ही में स्टंट किया वो देखकर लोग ज्यादा हैरान हो रहे हैं.
दरअसल, बैकफ्लिप के दौरान, आपका शरीर हवा में पूरा 360-डिग्री चक्कर लगाता है और इसमें महारत हासिल करने में बहुत समय, प्रेक्टिस और कोशिश लगती है। इसके अलावा, साड़ी ऐसे स्टंट के लिए लोग सही नहीं समझते। इसे ज्यादातर एथलेटिक कपड़ों में करते हैं। कुछ दिन पहले शेयर किए जाने के बाद से, वीडियो को 3000 से अधिक लाइक्स और सोशल मीडिया यूजर्स से तरह-तरह के कमेंट मिल रहे हैं, जिसमें कई लोगों ने मिली की कोशिश और उसके स्टंट की तारीफ की है। कमेंट में एक यूजर ने लिखा, बहुत प्यारा। वहीं एक यूजर ने कहा कि आग लगा दी।
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को 26 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं जबकि बहुत से लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी है. एक शख्स ने कहा कि वो इस स्टंट को बेहद खूबसूरती और आसानी से करती दिख रही हैं तो एक ने वीडियो देखकर उसे जबरदस्त बता दिया है. आपको बता दें कि इस वीडियो बाद उन्होंने एक और वीडियो स्लो मोशन में शेयर किया है जिसमें वो फिर से इसी तरह का एक और मजेदार स्टंट करती दिख रही हैं. इस वीडियो में वो साड़ी पहनकर मैदान में कार्टव्हील मारते दिखाई दे रही हैं.