VIDEO: चलती ट्रेन के नीचे बेहोश होकर जा गिरी लड़की, देखकर नहीं होगा यकीन... देखें

Update: 2022-04-22 02:30 GMT

नईदिल्ली 22 अप्रैल 2022 I  प्लेटफॉर्म पर रेलवे पटरी के किनारे खड़े यात्री कई बार यह ध्यान नहीं दे पाते कि छोटी सी गलती उनके लिए जी का जंजाल बन सकती है. कुछ ऐसी ही अर्जेंटीना में एक घटना हुई, जब एक महिला बेहोश होकर पटरी पर गिर गई. अर्जेंटीना में एक महिला होश खो बैठी और स्टेशन पर ट्रेन के आते ही प्लेटफॉर्म से गिर गई. गनीमत रही कि हादसे में महिला बाल-बाल बच गई. अब चमत्कारी बचाव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

वीडियो में दिखाया गया है कि स्टेशन के पास एक ट्रेन गुजर रहीहै। तभी स्टेशन पर खड़ी एक महिला लड़खड़ाते हुए आगे बढ़ती है और देखते ही देखते वह चलती हुई ट्रेन के नीचे चली जाती है। महिला को ट्रेन के नीचे जाते देख वहां मौजूद यात्री बुरी तरह से डर जाते हैं। जैसी ही ट्रेन रुकती है, वहीं मौजूद लोग उस बेसुध महिला की मदद के लिए दौड़ पड़ते हैं। महिला का नाम कैंडेला है। ये घटना 29 मार्च की है 

Tags:    

Similar News