वीडियो: 5 हजार फीट की ऊंचाई पर विमान में अचानक फैला धुआं, कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग...
नईदिल्ली। स्पाइसजेट के विमान में आज सुबह होते होते एक बड़ा हादसा टल गया। 5000 फीट की उचाई से गुजरते वक्त केबिन में अचानक धुआं ही धुआं फैल गया, जिसे देखते ही विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। धुआं भरते ही यात्रियों का दम घुटने लगा। एसी बंद हो जाने से यात्री परेशान हो गए। फ्लाइट की वापस दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।
दरअसल, शनिवार दिल्ली एयरपोर्ट से सुबह 6:15 पर उड़ान भरी थी। कुछ मिनिट बाद विमान में चिंगारी उठी और प्लेन के भीतर धुआं भर गया। एक यात्री ने बताया कि टेकऑफ के करीब 15 मिनिट बाद ही प्लेन में चिंगारी निकली और धुआं भर गया। सांस लेने में तकलीफ हुई तो यात्री मैगजीन और कपड़े धुआं उड़ाते रहे। इस फ्लाइट के डुमना एयरपोर्ट जबलपुर आने का समय सुबह 8:30 बजे का है। इमरजेंसी लैंडिंग के बाद यात्रियों से 10:00 बजे तक दूसरे फ्लाइट से जबलपुर भेजने का कहा था। दूसरी फ्लाइट 10:30 बजे दिल्ली से जबलपुर के लिए टेकऑफ हुई। इसमें 60-70 यात्री थे। सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
#WATCH | A SpiceJet aircraft operating from Delhi to Jabalpur returned safely to the Delhi airport today morning after the crew noticed smoke in the cabin while passing 5000ft; passengers safely disembarked: SpiceJet Spokesperson pic.twitter.com/R1LwAVO4Mk
— ANI (@ANI) July 2, 2022
एक यात्री सौरभ छाबड़ा ने ट्विटर पर वीडियो शेयर किया। साथ में उसने लिखा कि आज सुबह इस घटना का सामना करना पड़ा। ऐसा लगता है कि स्पाइसजेट यात्रा के लिए अब असुरक्षित है। एक बार को तो यात्री घबराने लग गए थे, वह वापस दिल्ली लौट आए हैं। विमान में आग लग गई थी। शुक्र है कि हम सुरक्षित हैं उन्होंने यह भी लिखा वह लंबे समय से फ्लाइट का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन स्पाइसजेट के पास बैकअप नहीं है।
इससे पहले पिछले महीने 19 जून को भी स्पाइसजेट के पटना से दिल्ली जा रहे विमान में आग लग गई थी। विमान के इंजन में खराबी के चलते लगी आग से यात्रियों में हड़कंप मच गया था। उस दौरान विमान में 185 यात्री सवार थे। हालांकि विमान कंपनी ने कहा था कि उड़ान के दौरान एक पक्षी टकराने के चलते यह हादसा हुआ था।