VIDEO-सख्त लॉकडाउन: लॉकडाउन के चलते मची हाहाकार, खिड़की से चीख रहे लोग... घर से निकलने पर पुलिस कर रही पिटाई...

Update: 2022-04-11 12:02 GMT

नईदिल्ली 11 अप्रैल 2022.  कोरोना महामारी एक बार फिर चीन में तेजी से फैलने लगी है. चीन में शंघाई के निवासी अब सख्त कोविड19 लॉकडाउन से परेशान हो गए हैं. अब शंघाई में लोगों को अपने अपार्टमेंट से चिल्लाते सुना जा सकता है. सोशल मीडिया पर शंघाई की ऐसी वीडियो अब वायरल हो रही हैं. शंघाई की कई वीडियो ट्विटर, इंस्टाग्राम और दूसरे प्लैटफॉर्म्स पर वायरल हो रही हैं, जिनमें लोगों को स्थानीय अधिकारियों से उलझते और उन्हें परिणाम भुगतने की धमकी देते दिखाया गया है.

चीन ने अपने सख्त कोविड नीति के तहत संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए 5 अप्रैल से ही शंघाई को पूरी तरह बंद कर दिया है. शहर के 26 करोड़ लोगों को घरों में कैद कर दिया गया है.अमेरिका के रहने वाले जाने-माने स्वास्थ्य वैज्ञानिक डॉ एरिक फीगल-डिंग ने शंघाई के कुछ वीडियो ट्वीट किए हैं. उन्होंने वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा है कि अपार्टमेंट से चीन के लोग स्थानीय बोली शंघानी में चिल्ला रहे हैं.उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'लॉकडाउन के सातवें दिन शंघाई के निवासी अपने ऊंचे अपार्टमेंट्स से चिल्ला रहे हैं. चिल्लाने वाले एक व्यक्ति का कहना है कि बहुत दिक्कतें होने वाली हैं. वो कहता है कि लोगों को ज्यादा दिन तक रोककर नहीं रखा जा सकता. वो कहता है कि त्रासदी होगी.'

डॉ एरिक ने अपने ट्वीट में आगे लिखा कि लोगों को गुस्सा जल्द ही फूटकर बाहर आने वाला है.उन्होंने वीडियो की सत्यता की पुष्टि करते हुए लिखा, 'वीडियो पूरी तरह सत्यापित है. मेरे सूत्रों ने इसे सत्यापित किया है. शंघानी एक स्थानीय बोली है. चीन की 1.3 अरब आबादी में से केवल 14 करोड़ चीनी ही इसे बोलते हैं. मैं इस भाषा को जानता हूं क्योंकि मैं वहां पैदा हुआ था.'स्वास्थ्य विशेषज्ञ ने कहा कि शंघाई में कोविड मामलों में तेजी से वृद्धि हो रही है और ओमिक्रॉन का BA.2 संस्करण चीन में और बढ़ने वाला है.

शंघाई में सख्त लॉकडाउन के कारण घरों में कैद लोगों के पास खाने-पीने के सामानों की भारी कमी हो गई है. कई वीडियो सामने आए हैं जिसमें लोग सब्जियों को कम खर्च करते हुए अधिक दिन तक बचाने का प्रयास करते नजर आए हैं.

चीनी भाषा में जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि पुलिस के हेलीकॉप्टर और ड्रोन जनता को जितना संभव हो सके परेशान किए बिना समस्याग्रस्त स्थानों पर आगे-पीछे उड़ते हैं. ये ऑनबोर्ड लाउडस्पीकर और रिकॉर्डेड वाइस के जरिए प्रतिबंधित एरिया में घूमने वाले लोगों को चेतावनी देते हैं. इनकी मदद से संबंधित इलाकों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जल्द से जल्द पुलिस टीम को भेजा जाता है.

Tags:    

Similar News