VIDEO- थप्पड़बाज SDM: महिला की जगह पति काम कर रहा था दफ्तर में, देखकर आग बबूला हुए एसडीएम, दनादन बरसाए थप्पड़...
पटना 23 मई 2022। बिहार के वैशाली जिले के महनार एसडीएम् सुमित कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में SDM एक शख्स को दफ्तर में थप्पड़ मार रहे हैं।मामला वैशाली जिले के देशरी प्रखंड का है। महनार SDM सुमित कुमार अचानक प्रखंड कार्यालय निरीक्षण करने पहुंच थे। निरीक्षण के दौरान CDPO कार्यालय में मौजूद आंगनबाड़ी सेविका के पति को महनार SDM सुमित कुमार ने दनादन थप्पड़ मारने लगे।
दरअसल, वैशाली के देसरी से है जहां प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे महनार SDM ने अधिकारियों और कर्मियों की जमकर क्लास लगाई। इस दौरान SDM ने सीडीपीओ कार्यालय में मौजूद एक सेविका पति को थप्पड़ जड़ दिया और उसपर एफआईआर दर्ज करने का आदेश दे दिया। दरअसल जिसे SDM ने थप्पड़ मारा वह सेविका पति अशोक पासवान है और उसपर देसरी प्रमुख निशु कुमारी ने बिचौलिये का काम करने आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत SDM से की थी. एसडीओ जब निरीक्षण करने के लिए पहुंचे तो वह भी कार्यालय में ही मौजूद था जिसे देखते ही SDM भड़क गए और उसे थप्पड़ जड़ दिया।
@iChiragPaswan @chiragpaswan @NitishKumar @dm_vaishali
— Anshu Kr. Sharma (@Anshu1994Raj) May 22, 2022
प्रमुख माग रहे थे 1500 प्रति माह हरिजन सेविका से रिश्वत मना करने पर
बिदुपुर प्रखंड में दुसाद समाज के आंगनवाड़ी सेविका और उनके पति को महनार SDM सुमित कुमार ने प्रमुख के इसारे पर मारा थप्पड़ फर्जी मुकदमा में फसाकर भेजा जेल pic.twitter.com/8hfFMOS91u
बता दें, आंगनबाड़ी केंद्र और CDPO कार्यालय में भ्रष्टाचार के आरोप लगते रहे हैं। देसरी CDPO कार्यालय में एक सेविका पति की मौजूदगी यह बताने के लिए काफी है कि किस हद तक बाल विकास परियोजना बच्चों के विकास के लिए नहीं, बल्कि CDPO कार्यालय में तैनात अधिकारी और कर्मियों के साथ-साथ आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका के विकास के लिए चलाया जा रहा है।
वहीं इस मामले ने अब तूल पकड़ना शुरू कर दिया है और आंगनबाड़ी सेविकाओं के संगठन ने SDM के थप्पड़बाजी कांड पर कड़ी आपत्ति जाहिर करते हुए कार्रवाई की मांग की है।