वीडियो: CG में चली गोली, पेट्रोल पंप में रुपयों से भरा बैग लूटने का प्रयास, लुटेरों ने किया फायर
कोरबा 31 मार्च 2022। कोरबा के दीपका थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप कर्मी से आज दोपहर लूट के प्रयास में दो युवकों ने गोली चला दी। दोनो युवक पेट्रोल डलवाने पहुँचे थे। दोनो युवकों ने 200 का पेट्रोल डलवाने के बाद पेट्रोल पंप कर्मी के पास रखा रुपये से भरा बैग लूटने का प्रयास किया। घटना दीपका थाना क्षेत्र के गोबरघोरा में स्थित जीटीपी पेट्रोल पंप का है।
मिली जानकारी के अनुसार आज दोपहर दो युवक बाइक में पेट्रोल डलवाने पहुँचे थे। जब उन्होंने रुपयों से भरा बैग लूटने का प्रयास किया तो पेट्रोल पम्प कर्मियों ने भी विरोध दर्ज करवाते हुए युवकों को रोकने का प्रयास किया। पेट्रोल पम्प कर्मियों के रोकने पर बाइक चला रहे युवक ने अपने पास से कट्टा निकाल कर पेट्रोल पंप कर्मियों पर गोली चला दी। गोली किसी को लगी नही। जिसके बाद बाइक सवार भाग निकले। घटना की सूचना पर दीपका थाना प्रभारी समेत सायबर टीम ने घटनास्थल पर पहुँच कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियो की तलाश हेतु घेराबंदी की गई है। दीपका टीआई ने बताया कि "आरोपी युवकों ने पेट्रोल पम्प में लूट की नीयत से एक गोली चलाई है। चारो तरफ घेराबन्दी कर लुटेरों की तलाश कर रही है।"