Video-Oh My God!..छत्तीसगढ़ में मिला इतना बड़ा कछुआ, देखने उमड़ी भीड़...वजन और आकर देखकर आंखों पर नहीं होगा यकिन...

Update: 2023-01-03 08:57 GMT
Video-Oh My God!..छत्तीसगढ़ में मिला इतना बड़ा कछुआ, देखने उमड़ी भीड़...वजन और आकर देखकर आंखों पर नहीं होगा यकिन...
  • whatsapp icon

रायपुर। छत्तीसगढ़ के जांजगीर में एक बड़े आकार का कछुआ मिला है, जिसे देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। कचुएं का वजन करीब 60 किलो बताया जा रहा है। लोकल गोताखोरों की मदद से कछुएं को बैराज में छोड़ दिया गया है।

ये पूरा मामला जांजगीर के बिर्रा बसंतपुर बैराज का है। दरअसल आज मंगलवार की सुबह कुछ मछुआरे मछली पकड़ने के लिए बसंतपुर बैराज आये थे। यहां पर उनकी जाल में कछुआ फंस गया। मछुआरों ने जाल को बाहर निकाला तो 60 किलो वजनी कछुआ देखकर सभी हैरान रह गये।

इधर जैसे ही ग्रामीणों को पता चला तो मौके पर कछुए को देखने के लिए भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोकल गोताखोरों की मदद से कछुआ को बैराज में वापस छोड़ा गया। देखें नीचे ये वीडियो

Full View

Tags:    

Similar News