VIDEO: IAS ने किया दीपिका के गाने पर धमाकेदार डांस, वीडियो देख आप भी झूम उठेंगे...बोली-कॉलेज के दिन याद आ गए

Update: 2022-04-07 04:59 GMT

नईदिल्ली 7 अप्रैल 2022। इन दिनों एक महिला IAS ऑफिसर का वीडियो सोशल मीडिया में धमाल मचा रहा है। वीडियो में आईएएस ऑफिसर बच्चों के साथ जबरदस्त अंदाज में डांस कर रही हैं, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर डांस करती नजर आ रहीं महिला आईएएस अधिकारी डॉक्टर दिव्या एस अय्यर हैं। अय्यर केरल के पथानामथिट्टा जिले की कलेक्टर हैं। जानकारी के मुताबिक, डीएम दिव्या एस अय्यर महात्मा गांधी विश्वविद्यालय में होने जा रहे आर्ट फेस्टिवल की तैयारियों का जायजा लेने पहुंची थीं। वहां जैसे ही स्टूडेंट्स डांस करने लगे तो डॉक्टर दिव्या ने भी डांस करना शुरू कर दिया। डॉ दिव्या स्टूडेंट्स के साथ रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण अभिनीत फिल्म गोलियों की रासलीला राम-लीला के गाने 'नगाड़ा संग ढोल..' पर जमकर थिरकीं। महिला आईएएस अधिकारी का धांसू डांस देख वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए। देखें नीचे वीडियो...

पथानामथिट्टा की कलेक्टर डॉक्टर दिव्या एस अय्यर को जब पता चला कि उनका डांस वाला वीडियो सोशल मीडिया पर खुब वायरल हो रहा है तब उन्होंने बताया कि उन्हें ये डांस देखकर कॉलेज के दिनों की यूथ फेस्टिवल याद आ गई।

डॉक्टर दिव्या ने बताया कि जब वो डांस कर रहीं थीं, तब उनके पति और बच्चे भी वहां मौजूद थे। उन्हें भी यह डांस काफी पसंद आय़ा। वहीं कलेक्टर डॉक्टर दिव्या एस अय्यर के डांस करने वाले छात्र भी काफी खुश नजर आ रहे हैं। 

Tags:    

Similar News