वीडियो-हार्दिक पांड्या ने फैन पर उठा दिया हाथ: टीम से बाहर होने के बाद बौखलाए हार्दिक पांड्या... फैंस पर सबके सामने निकाला गुस्सा...
नई दिल्ली 25 दिसम्बर 2021।'कॉफी विद करण' की घटना ने हार्दिक को सबसे ज्यादा सवालों के घेरे में खड़ा किया था, वहीं उन्होंने कई मौकों पर खुद को गर्म स्वभाव का भी दिखाया है। अब हाल ही में हार्दिक एक होटल में नजर आए, जहां कई प्रशंसक उनके साथ तस्वीरें खिंचवाने के लिए उताबले होते दिखे। हालांकि इस दाैरान हार्दिक पांड्या ऐसा व्यवहार कर बैठे, जिसके कारण सोशल मीडिया पर लोगों ने उनको खूब खरी-खोटी सुनाई। कई लोगों ने हार्दिक का साथ दिया तो कईयों ने उन्हें घमंडी बता रहे है।
हार्दिक पांड्या टी-20 वर्ल्ड कप के बाद से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। न तो उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में मौका मिला ना ही उन्हें दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए शामिल किया गया है। इतना ही नहीं आगामी आईपीएल सीजन से पहले मुंबई इंडियंस ने भी उन्हें रिटेन नहीं किया और टीम से बाहर कर दिया।जाहिर है पिछले कुछ समय से हार्दिक के साथ जो रहा है वो खुद भी इससे खुश नहीं होंगे। और अब उन सब बातों की नाराजगी वह अपने फैंस पर निकाल रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक फैन के साथ बदसलूकी करते हुए नजर आ रहे हैं।
दरअसल हार्दिक फिटनेस के चलते गेंदबाजी भी नहीं कर पा रहे थे और इसलिए उन्हें टीम में सिर्फ एक बल्लेबाज के तौर पर जगह मिल रही थी. लेकिन ये खिलाड़ी बैटिंग भी खराब ही कर रहा था. इसलिए खुद हार्दिक ने अब एक बड़ा कदम उठाते हुए बीसीसीआई से कहा कि उन्हें फिटनेस में वापस लौटने के लिए कुछ समय की जरूरत है. India.com के मुताबिक हार्दिक ने कहा कि वो अब एक बल्लेबाज नहीं बल्कि एक ऑलराउंडर के रूप में टीम में वापसी चाहते हैं और इसलिए अब वो टीम से खुद को ड्ऱॉप कर रहे हैं.