Video- छत्तीसगढ़ के मंत्री पर देवी हुई सवार: वीडियो में खुद को मारे कोड़े, जमकर झूमे

Update: 2022-04-13 09:50 GMT

रायपुर 14 अप्रैल 2022। इन दिनों मंत्री कवासी लखमा (दादी) का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में मंत्री देवी धुन पर नृत्य करते हुए और खुद को कोड़े मरते हुए दिखाई दे रहे है।

दरसअल बीते मंगलवार को कोंटा विधानसभा के दोरनापाल गांव में प्रसिद्ध शीतला माता मंदिर में मंडई मेले का आयोजन किया गया था। यह आयोजन तीन दिनों तक के चलता है। इस आयोजन में मंत्री दादी भी पहुंचे हुए थे। आयोजन शुरू होने से पहले आदिवासी रीति रिवाज से देवी की अनुमति ली गई, उस दौरान मंत्री लखमा भी बैगा के अवतार में नजर आए और उन पर भी देवी सवार हो गई। देवी सवार होते ही मंत्री भी नृत्य करते हुए हुए खुद को कोड़े मारने लगे।

मंत्री पर देवी सवार का किसी ने वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। अब वे वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

Tags:    

Similar News