वीडियो-फैक्ट्री में भीषण आग: कर्मचारियों ने भागकर बचाई अपनी जान, फैक्ट्री में रखा माल जलकर हुआ खाक

Update: 2022-02-09 11:41 GMT

रायपुर 9 फरवरी 2022। कचना स्थित फोम फैक्ट्री में भीषण आग लगने से अंदर रखा सारा माल जलकर खाक हो गया है। वहीं आगजनी की सूचना के बाद मौके पर दो दमकल की गाड़ी पहुंची हुई है और आग बुझाने का काम जारी है।

जानकारी के मुताबिक घटना आज दोपहर की है। कचना मोड़ स्थित ब्रम्हकुमारी आश्रम के पास ही एक फोम फैक्ट्री है। दोपहर में मजदूर काम कर रहे थे। इस दौरान अचानक आग लग गई। आग लगता देख काम कर रहे मजदूर आनन-फानन में फैक्ट्री से बाहर निकले और खुद की जान बचाई।

इधर फैक्ट्री में आग कुछ ही देर में भीषण हो गई और पूरे फैक्टी में रखा माल इस आगजनी में जलकर खाक हो गया। मौके पर दो दमकल और फायर विभाग के कर्मचारी मौजूद हैं, जो आग पर काबू पाने का काम कर रहे है।

Similar News