वीडियो: CG में दो लड़कियों के बीच जमकर मारपीट, स्टेडियम की ऑडियंस गैलरी में दोनों के गुतमगुत्थी का वीडियो हुआ वायरल

Update: 2022-05-24 09:10 GMT

रायपुर 24 मई 2022। राजधानी के सुभाष स्टेडियम के ऑडियंस गैलरी का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में दो युवतियां एक दूसरे के साथ मारपीट और बाल खींचते हुए दिखाई दे रही है।

वायरल वीडियो कब का है इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। वहीं वीडियो को देखने पर साफ दिख रहा है कि दोनों युवतियां एक दूसरे से मारपीट करते हुए बाल खींच रही है। इस दौरान वहां मौजूद कुछ युवक और एक युवती विवाद शांत कराने की काफी कोशिश कर रहे हैं, लेकिन दोनों युवती एक दूसरे को छोड़ ही नहीं रही है। मारपीट के दौरान इस घटना का वीडियो किसी ने बना लिया जो अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।

Tags:    

Similar News