वीडियो: सांसद गोमती के संसद में बोल पर भड़की कांग्रेस, प्रवक्ता सुशील का पलटवार...झूठा एजेंडा, BJP सांसद उसना चावल, बारदाना पर क्यों नहीं बोलते
रायपुर,4 दिसंबर 2021। संसद में रायगढ़ सांसद गोमती साय के द्वारा छत्तीसगढ में धर्मांतरण का मुद्दा उठाने और ईसाई मिशनरियों और धर्मांतरण को नक्सलियों से भी ज़्यादा ख़तरनाक बताने के मसले पर कांग्रेस भड़की है। कांग्रेस संचार सेल के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने तीखे सवाल करते हुए आरोप लगाया है कि भाजपा के सांसदों की जनता के एजेंडे पर बोलती बंद रहती है।
कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा "गोमती सायहो या भाजपा के अन्य सांसद जनहित के मुद्दे पर बोलती बंद रहती है लेकिन भाजपा के एजेंडे को प्रचारित करने के लिए वे जरुर बयान देते हैं. आजतक गोमती साय या भाजपा के नौ सांसदो ने कभी छत्तीसगढ़ के उसना चावल के मुद्दे पर एक शब्द नही बोला, छत्तीसगढ़ के बारदाना के बारे में एक शब्द नही बोला, जो पैसा छत्तीसगढ का केंद्र नही दे रहा है जो तीस हजार करोड़ से भी कुछ ज़्यादा है उस पर कोई कुछ नही बोला.. लेकिन धर्मांतरण के मुद्दे पर झू़ठे एजेंडे पर जरुर बोलेंगे लेकिन जनता के एजेंडे पर बोलती बंद रहती है"