Video: CG IAS पंजाबी अफसर का छत्तीसगढ़ी संदेश- बोरे-बासी हमर छत्तीसगढ़िया मन के प्रिय भोजन, अथान अउ गोंदली संग खाए ले एकर स्वाद आउ बढ़ जाथे
छत्तीसगढ़ में पहली बार मजदूरों के सम्मान में मंत्री-अफसर भी ले रहे बोरे-बासी का आनंद
रायपुर 01 मई 2022। छत्तीसगढ़ में पहली बार मजदूर दिवस पर श्रम के सम्मान के लिए नेता, मंत्री और आईएएस-आईपीएस अफसर बोरे-बासी खा रहे हैं। इसमें बिलासपुर कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे छत्तीसगढ़ी में बोरे-बासी के महत्व को बता रहे हैं।
CG IAS पंजाबी अफसर का छत्तीसगढ़ी संदेश- बोरे-बासी pic.twitter.com/qtSJ8ewjgj
— NPG.News (@newpowergame) May 1, 2022
सारांश मूलतः पंजाब के हैं। वे छत्तीसगढ़ी में बता रहे हैं कि बोरे-बासी हमर छत्तीसगढ़िया मन के प्रिय भोजन आए। अथान आउ गोंदली के संग खाए ले एकर स्वाद आउ बढ़ जाथे। देखें वीडियो में और क्या कह रहे डॉ. सारांश मित्तर...