VIDEO:बिफरी उमा भारती घुसी शराब दुकान और पत्थरों से फोड़ दी बोतलें.. शिवराज सरकार को कहा -*"एक हफ़्ते का समय देती हूँ.. दुकान और अहाता हटा लो वर्ना.."*

Update: 2022-03-13 15:46 GMT

रायपुर,13 मार्च 2022। मध्यप्रदेश में शराब बंदी को लेकर लगातार आवाज़ बुलंद कर रहीं पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के फ़ायर ब्रांड अंदाज़ ने भोपाल में प्रशासनिक रक्तचाप बढ़ा दिया है। श्रमिकों की बस्ती में मौजूद शराब दुकान को हटाए जाने की श्रमिक परिवार की माँग को पूरा ना होते देख पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती दुकान के भीतर पहुँची और शराब की बोतलों को पत्थर मार के तोड़ दिया। उमा भारती ने प्रशासन को एक हफ़्ते का समय दिया है कि वे दुकान और अहाता हटा लें। वीडियो देखें

https://youtube.com/shorts/2jGrtc5HSMY?feature=share

फायर ब्रांड लीडर उमा भारती बरखेड़ा पठानी आज़ाद नगर पहुँची थी जो मज़दूरों की बस्ती है। यहाँ शराब दुकान और अहाता है, जहां शराबियों का जमघट लगता है, जबकि श्रमिक परिवार लगातार इसे हटाए जाने की माँग करता रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती तब बुरी तरह बिफर गई जबकि उन्होंने पाया कि,मज़दूरों की इस बस्ती में शराब दुकान और अहाता के पास मंदिर बच्चों का स्कूल और घर हैं। महिलाओं ने उन्हें शर्मिंदगी के साथ बताया कि,जब वे छतों पर किसी काम से जाती हैं को शराब पिये हुए लोग उनके तरफ़ मुँह कर के लघुशंका करते हैं। बेहद बिफरी उमा भारती ने भाजपा शासित मध्यप्रदेश सरकार को एक हफ़्ते का समय दिया है कि एक हफ़्ते के भीतर दुकान और अहाता यहाँ से बंद कर लें।

Tags:    

Similar News