VIDEO : विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य ने यूँ किया स्वागत यूक्रेन से लौटे भारतीयों का...

Update: 2022-02-28 06:42 GMT

नई दिल्ली 28 फ़रवरी 2022। यूक्रेन में पढ़ने गए भारतीय छात्रों की वापसी का सिलसिला शुरु हो चुका है। भारत सरकार ने यूक्रेन में वायु मार्ग बंद होने पर पड़ोसी देशों से एयर इंडिया के मार्फ़त उन्हें लाया जा रहा है। वापसी के लिए पहली प्राथमिकता छात्राओं को दी जा रही है,और जब पहला बैच पहुँचा तो खुद बतौर प्रधानमंत्री मोदी के प्रतिनिधि नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जहाज पर पहुँचे और उनका भावनात्मक स्वागत करते हुए भारत सरकार संदेश कुछ यूँ दिया

Full View

"आप सबका स्वागत है। आप सबको सुरक्षित वापिस पाकर मैं खुश हूं, हमारी मातृभूमि में वापस। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदीजी की तरफ से मैं और मेरे सहयोगी आपका स्वागत करने यहां आए हैं। मैं जानता हूँ आप सब एक बहुत मुश्किल समय से गुजरे हैं, परीक्षा की घड़ी से गुजरे हैं, पर यह जानिए की प्रधानमंत्री आपके साथ हर कदम पर खड़े हैं, भारत सरकार आपके साथ हर कदम पर खड़ी है और भारत की 130 करोड़ जनता आपके साथ इस रास्ते कर हर कदम पर खड़ी है। और हम तब तक लगातार प्रयास करेंगे जब तक भारत का हर नागरिक वापिस भारत में सुरक्षित नहीं पहुँच जाता। तो कृपया ये सन्देश अपने हर दोस्त, हर सहकर्मी तक पहुँचाये कि हम उनके साथ हैं और उनकी सुरक्षित वापसी की गारंटी लेते हैं। प्रधानमंत्रीजी यूक्रेन के राष्ट्रपति के साथ सम्पर्क में हैं, सभी को सुरक्षित वापिस लाने के लिए बातचीत चल रही है, रशियन सरकार के साथ भी बातचीत चल रही है, और मैं आपको यकीन दिलाता हूँ, की एक-एक नागरिक को वापिस अपनी मातृभूमि में लाकर ही हम चैन की सांस लेंगे,आपके परिवार और मित्र आपका इंतजार कर रहे हैं, तो चलिए सबसे मिलते हैं" जय हिंद के समेकित जय घोष के साथ इन छात्राओं को उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया जहां से वे गंतव्य की ओर रवाना हो गई।

Tags:    

Similar News