VIDEO अधिवक्ताओं ने की लिपिक और भृत्य की पिटाई: अधिवक्ताओं पर ग़ैर ज़मानती धाराओं में अपराध दर्ज
रायगढ़,10 फ़रवरी 2022। तहसील के लिपिक और भृत्य के साथ शासकीय कार्यालय में मारपीट करते वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो को बतौर साक्ष्य प्रस्तुत करते हुए लिपिक की ओर से ग़ैर ज़मानती धाराओं में अपराध दर्ज किया गया है। आवेदन में उल्लेखित है कि दोपहर क़रीब दो बजे तहसील में वकील जितेंद्र शर्मा महेश पटेल दीपक मोड़ा तथा अन्य के द्वारा मारपीट की गई।आवेदन में उल्लेखित है कि बीच बचाव में पहुँचे नायब तहसीलदार के साथ भी मारपीट और गालीगलौच की गई। आरोप यह भी लगाया गया है कि अधिवक्ताओं के समुह ने कार्यालय के भृत्य के साथ भी मारपीट की है।
रायगढ़ पुलिस ने धारा 186,294,332,353, और एक्टोसिटी के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले को लेकर अधिवक्ताओं और लिपिक वर्ग के बीच आरोप प्रत्यारोप लगाए गए हैं और तनाव की स्थिति है।