UPSC रिजल्ट ब्रेकिंग: कांग्रेस नेता सुशील आनंद शुक्ला की बेटी श्रद्धा शुक्ला और आईपीएस संजय पिल्ले के बेटे अक्षय पिल्ले हुए सलेक्ट, आईएएस बनेंगे

Update: 2022-05-30 08:41 GMT

रायपुर, 30 मई 2022। यूपीएससी में छत्तीसगढ़ ने परचम लहराया है। कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला की बेटी श्रद्धा ने आल इंडिया में 45वां रैंक हासिल किया है। वहीं, आईपीएस संजय पिल्ले के बेटे अक्षय का भी चयन हुआ है। अक्षय NIT के छात्र हैं। यूपीएससी में इस बार पहले चार टॉपर महिलाएं हैं। आईपीएस संजय पिल्ले व एसीएस रेणु पिल्ले के बेटे अक्षय का भी चयन हुआ है। अक्षय NIT के छात्र हैं। उन्हें 51वां रैंक मिला है। वहीँ राजस्व बोर्ड चेयरमैन व IAS उमेश  अग्रवाल के बेटे अभिषेक अग्रवाल का भी सलेक्शन हुआ है, उन्हंे UPSC में 254 रैंक मिला है। देखें पूरी लिस्ट...


ये हैं सिविल सेवा परीक्षा 2021 के टॉपर

पहला स्थान - श्रुति शर्मा

दूसरा स्थान- अंकिता अग्रवाल

तीसरा स्थान - गामिनी सिंगला

चौथा स्थान - ऐश्वर्य वर्मा

पांचवा स्थान - उत्कर्ष द्विवेदी

छठा स्थान - यक्ष चौधरी

सातवां स्थान - सम्यक एस जैन

आठवां स्थान - इशिता राठी

नौवां स्थान - प्रीतम कुमार

दसवां स्थान - हरकीरत सिंह रंधावा


Tags:    

Similar News