UP IAS TRANSFER :- सुबह सुबह निकला 6 आईएएस का तबादला आदेश, साम्प्रदायिक दंगों के चलते हटाईं गईं चर्चित महिला आईएएस को फिर से मिली कलेक्टरी

Update: 2023-06-10 07:16 GMT

लखनऊ। आज शनिवार सुबह योगी सरकार ने आईएएस अफसरों के तबादला आदेश निकाले है। जारी आदेश में 6 आईएएस अफसरो के तबादले किये गए हैं। कानपुर दंगो के चलते हटाई गई चर्चित महिला आईएएस नेहा शर्मा (2010 बेच) को वापस गोंडा जिले की कमान दी गई है। उन्हें जून 2022 में हटा दिया गया था। 2012 बेच के आईएएस उज्ज्वल कुमार को गोंडा से हटाकर फिरोजाबाद का नया कलेक्टर बनाया गया है। उच्च शिक्षा विभाग में पदस्थ 2014 बेच के आईएएस गिरिजेश त्यागी को अमरोहा का डीएम बनाया गया है। कानपुर विकास प्राधिकरण की जिम्मेदारी वहां के कलेक्टर विशाखा जी को दी गई है। फिरोजाबाद के डीएम रवि रंजन (2014 बेच) को हटाकर उनकी जगह गोंडा में डीएम पद पर तैनात 2012 बेच के उज्जवल कुमार को जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 15 बेच के अरविंद सिंह को बलरामपुर कलेक्टर बनाया गया है। अमरोहा कलेक्टर 2008 बेच ले कृष्ण त्रिपाठी को विशेष सचिव एपीसी शाखा भेजा गया है। 2005 बेच के डॉक्टर लोकेश कुमार कमिश्नर कानपुर थे उन्हें श्रम आयुक्त बनाया गया है। 2012 बेच के ज्ञानेश्वर त्रिपाठी को अपर निदेशक चिकित्सा शिक्षा बनाया गया है।

Tags:    

Similar News