अनलोड मालगाड़ी डिरेल.. यातायात ठप्प..अंबिकापुर शहडोल रद्द..देर शाम अंबिकापुर दुर्ग ट्रेन के चलने की उम्मीद

Update: 2021-10-24 13:16 GMT

अंबिकापुर,24 अक्टूबर 2021। रेलवे स्टेशन से रवाना अनलोड मालगाड़ी कमलपुर रेल्वे स्टेशन के पास डिरेल हो गई, हादसा भयावह था क्योंकि डब्बे आपस में टकरा गए और एक दूसरे पर चढ़ गए जबकि पहिए ट्रेक पर दूर तक बिखरे पाए गए हैं। घटना के कारण को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं आई है।

मालगाड़ी के डिरेल होने की वजह से पहले अंबिकापुर जबलपुर एक्सप्रेस का समय सात घंटे बढ़ाया गया और फिर उसे रद्द कर दिया गया। हादसा रात क़रीब ढाई बजे हुआ है।

रेल्वे की ओर से बताया गया है कि, कमलपुर के पास 8 वैगन पटरी से उतर गए थे जिन्हें रिरेल करने का काम तेज़ी से जारी है।रेल्वे सूत्रों के अनुसार देर शाम दुर्ग के लिए रवाना होने वाली ट्रेन नियमित समय पर रवाना हो सकती है।

Similar News