अनोखी चोरनी VIDEO: घर के आंगन से बड़ी चुराते हुए कैमरे में कैद, लोग परेशान... पुलिस में शिकायत दर्ज...
बिलासपुर 20 दिसम्बर 2021। बिलासपुर में अनोखी चोरनी कैमरे में कैद हुई है। चोरनी के द्वारा घर के सामने के आंगन से बड़ी चोरी करते हुए तस्वीर सीसीटीवी में कैद हो गयी हैं। मामले में मिली जानकारी के अनुसार सरकण्डा के गया विहार मुस्कान भवन के पास रानी सोनी किराए के मैदान में रहतीं हैं। वो ऑर्डर ले कर बड़ी बिजौरी बनाने का काम करतीं हैं। कुछ दिनों पहले उन्हें साढ़े चार किलो बड़ी बनाने का ऑर्डर मिला था। जिसके लिये उन्होंने बड़ी तैयार कर सूखने के लिये घर के सामने आंगन में डाला था। बड़ी लगभग सुख कर तैयार होने ही वाली थी। जिसके बाद आर्डर पर सप्लाई दिया जाना था। कुछ दिनों पहले दोपहर को लगभग 11 बजे बड़ी को आंगन में सुखा कर भोजन के बाद रानी सोनी सोने चली गईं। ईस बीच एक अज्ञात महिला ने गेट खोल कर घर के सामने के आंगन से सूख रही बड़ी समेट कर फरार हो गईं। जब सोनी की नींद खुली तो उन्होंने बाहर आ कर देखा। बड़ी गायब हुआ देख कर उनके होश उड़ गए। उन्होंने मकान मालिक को भी इसकी जानकारी दी। चूंकि मकान में सीसीटीवी कैमरा लगा था तो मकान मालिक ने जब कैमरे में चेक किया तो पता चला कि एक महिला स्कार्फ से मुंह बांध कर गेट खोल अंदर घुस कर बडी समेट तेज कदमो से रफूचक्कर हो गयी हैं। सीसीटीवी के की फुटेज के साथ महिला ने सरकण्डा पुलिस को शिकायत की है। मोहल्ले वालों के अनुसार मोहल्ले से आये दिन इसी तरह बड़ी बिजौरी रखिया आदि की चोरी हो रहीं हैं। पुलिस चोरनी की तलाश में हैं।