गाँजा पकड़ने पर सिपाही की सरे राह पिटाई आरोपियों में दो गिरफ़्तार..दो की तलाश जारी

Update: 2021-12-19 13:16 GMT

सूरजपुर,19 दिसंबर 2021। गाँजा पकड़ने से नाराज़ युवक ने साथियों समेत मिल आरक्षकों पिटाई कर दी। आरक्षक का उपचार जारी है वहीं आरोपियों में दो गिरफ़्तार हो चुके हैं जबकि दो की तलाश जारी है।

बीते रात को भटगांव पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बुलेरो को रुकवाया था, वाहन में तीन आरोपियों से दो किलो 900 ग्राम गाँजा बरामद किया गया था, पुलिस के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जबकि कार्यवाही चल रही थी तब ही कुछ आरोपी भाग गए थे। जबकि तीन पर पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत कार्यवाही की।

इस मसले को लेकर गिरफ़्तार आरोपियों में से एक के भाई अविनाश वैष्णव ने NDPS कार्यवाही में शामिल एक आरक्षक जो कि भटगांव थाने का ना होकर बसदेई का था, उसे साथियों के साथ रोका और गाँजा पकड़ते हो बोलते हुए हमला कर दिया। आरक्षक का उपचार ज़िला अस्पताल में चल रहा है जबकि पुलिस ने अविनाश वैष्णव और विरेंद्र वैष्णव को गिरफ़्तार किया दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध धारा 307,186,353,342,294,506 और 34 के तहत अपराध दर्ज किया है।

Similar News