सड़क हादसे में दो की मौत: तेज रफ्तार कार ने बाइक को रौंदा, दो युवक की मौके पर मौत, एक का पैर टूटा..... शादी के कार्यक्रम से घर लौट रहे थे

Update: 2022-01-30 17:15 GMT

धमतरी 30 जनवरी 2022। सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गयी। घटना अब से कुछ देर पहले पहले की बताई जा रही है।

जानकारी के मूताबिक नगरी से धमतरी मेन रोड पर दलदली के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी है। इस इस हादसे में बाइक सवार दो युवक लोमश साहू और उमेश धीवर की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि एक अन्य युवक अभय शांडिल्य का पैर टूट गया। गंभीर रूप से युवक को नगरी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसकी हालात नाजुक के चलते रायपुर रिफर किया जा रहा है।

बता दें बाइक सवार तीनों युवक अमाली शादी कार्यक्रम अटेंड कर अपने घर राजपुर लौट रहे थे। इधर घटना की सूचना मिलते ही नगरी पुलिस मौके पहुँचकर आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।

Tags:    

Similar News