मंगलवार राशिफल: इन राशि के लोगों पर भगवान हनुमान जी की रहेंगी कृपा, मिलेगा धन और भाग्य का साथ...

Update: 2022-08-22 21:30 GMT

Aaj Ka Rashifal 

Astro- 'शांति सुमन'

Aaj 23 August 2022 Ka Rashifal \ रायपुर I  सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं। राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते हैं--

आज का पंचांग :

आज 23 अगस्त मंगलवार

तिथि – द्वादशी

नक्षत्र- आद्रा 10:44 AM तक उपरांत पुनर्वसु

योग- व्यातीपात

राहुकाल - 03:39 PM से 05:14 PM तक

चन्द्रमा - चन्द्रमा मिथुन राशि पर संचार करेगा

जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशिवाले जातक को घर के काम में आज मन लगेगा। साथ ही पढ़ाई में सफलता मिलेगी। व्यवसाय में नुकसान होगा और नौकरी में सहयोगी आपकी शिकायत या कमियां निकालेंगे।आज दोस्तों से मुलाकात होगी। नौकरी में पदोन्नाति के योग हैं। जरूरी सामानों की खरीद करेंगे।

आज का शुभ रंग - गुलाबी।

आज का मंत्र- सूर्य चालीसा का पाठ करें।

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवाले आज इस राशि के जातक को शोक की खबर मिल सकती हैं। किसी अपने के जाने का दुख होगा। घर परिवार में भय का माहौल रहेगा, धैर्य रखें। परिवार में तनाव रहेगा। किसी और पर विश्वास ना करें। महत्वपूर्ण कामों में नुकसान की संभावना है। व्यवसाय में नुकसान होगा।

आज का शुभ रंग- सफेद।

आज का मंत्र- आज लक्ष्मी जी का पूजन करें।

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले इस राशि के जातक को आज बीमारी परेशान करेगी। नौकरी और व्यवसाय में जातक को लाभ मिलेगा। समाज में सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जातक के लिए यात्रा का शुभ योग है। रिश्तेदारों से संपत्ति का विवाद हो सकता है। बच्चों की उन्नति से सफलता मिलेगी।

आज का शुभ रंग- आसमानी।

आज का मंत्र पीपल के नीचे दीपदान करें।

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले आज का दिन जातक के लिए रचनात्मक कामों में रुचि पैदा करने वाला है। दोस्तों से मुलाकात लाभदायक रहेगी। जातक को अच्छी खबर मिलेगी, इससे परिवार में खुशी का माहौल बनेगा।जातक का समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। सामाजिक कामों में जातक की भागीदारी होगी।

आज का शुभ रंग-हरा।

आज का मंत्र- आज श्रीसूक्त का पाठ करें।

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले आज खुशियों से भरा रहेगा। जातक को नए अवस रोजगार में मिलेंगे। दोस्तों या अपनों से तोहफा मिल सकता हैं। व्यावसायिक यात्रा सफल होगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे। जातक वाणी पर संयम रखते हुए अहंकार को दूर रखें। व्यवसाय में दूसरों पर भरोसा नुकसान पहुंचाएगा। सेहत का ख्याल रखें।

आज का शुभ रंग- सफेद

आज का मंत्र- पीपल के वृक्ष की पूजा और दान करें।

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि वाले आज इस राशि के जातक को खर्च करना होगा। परिवार के साथ मनमुटाव हो सकता हैं। पढ़ाई में सफलता मिलेगा। बच्चों का ख्याल रखें और बाहर ना जाने दें। नौकरी और व्यवसाय में लाभ मिलेगा। बाहर के लोगो से कम मिले तो सेहत अच्छी रहेगी। प्रेम में मौका मिलेगा।

आज का शुभ रंग- हरा।

आज का मंत्र- हनुमान चालीसा का पाठ करें।

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशिवाले इस राशि के जातक को आज दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा। व्यवसायिक यात्रा सफल रहेगी। जातक को नौकरी में पदोन्नति होगी। व्यवसाय में नुकसान होगा। पारिवार में खुशियां आएगी। धार्मिक काम में मन लगेगा। सेहत से मजबूत रहेंगे। माता-पिता की सेवा से लाभ मिलेगा।

आज का शुभ रंग- नीला।

आज का मंत्र- आज शनिदेव की पूजा करें।

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशिवाले आज जातक दूसरों का उपहास करने से बचें। व्यवसाय में नये काम की शुरूआत करेंगे। जातक को समाज में मान-सम्मान मिलेगा। ऑफिस में अधिकारी विशेष सहयोग नहीं करेंगे। सेहत का ख्याल रखते हुए आज यात्रा नहीं करें। जातक पहले परिवार और उसके लिए कामों को अहमियत दें। बच्चों को लेकर सचेत रहें।

आज का शुभ रंग- गुलाबी

आज का मंत्र- आज उड़द का दान करें।

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि वाले आज का दिन इस राशि के जातक की धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। कानूनी कामों में रुकावट आएगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। इसमें लाभ होने की संभावना है। वैवाहिक जीवन में अनुकूलता रहेगी। सामाजिक समारोहों में भाग लेंगे। अच्छे कर्म से लाभ मिलेंगे। सेहत और बच्चों का ख्याल रखें।

आज का शुभ रंग- लाल।

आज का मंत्र- तुलसी में दीपक जलाएं ।

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशिवाले इस राशि के जातक को आज जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। तकनीकी क्षेत्र में काम करने वाले सावधानी रखें ।घर- परिवार में विवाद को बढ़ावा न दें। पैसे की अहमियत समझें। व्यवसाय और नौकरी में लाभ मिलेगा। मेहनत से किए गए सारे काम पूरे होंगे।सेहत का ख्याल रखें ।

आज का शुभ रंग- गहरा लाल।

आज का मंत्र- आज अन्न का दान करें ।

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशिवाले आज इस राशि के जातक को प्रेम में सफलता मिलेगी। हर तरह की कानूनी बाधा दूर होगी। घर में विलासिता की चीजों में वृद्धि करेंगे। जातक सेहत से परेशान रहेंगे। आज व्यवसाय अच्छा चलेगा, लेकिन ऑफिस में लोग परेशान करेंगे।आज दिया हुआ पैसा मिलेगा।पढ़ाई में बाधा आएगा।

आज का शुभ रंग- पीला।

आज का मंत्र- विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशिवाले आज इस राशि के जातक को निवेश संबंधी योजना में लाभ मिलेगा। जातक को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। ऑफिस में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। धन मिलने से मन खुश होगा। जातक अपने सुखद जीवन की कामना करेंगे। बच्चों और परिवार के साथ मस्ती करेंगे।

आज का शुभ रंग- आसमानी।

आज का मंत्र- आज नमक के पानी से स्नान करें ।

Tags:    

Similar News