ट्रक और ऑटोरिक्शा में हुई भीषण टक्कर, 11 लोगों की मौत, कई गंभीर...

Update: 2022-10-04 12:31 GMT

NPG डेस्क। ऑटो रिक्शा और ट्रेलर ट्रक की टक्कर से कुल 11 लोगों की गुजरात के वडोदरा में मौत हो गई। दुर्घटना वडोदरा में वायु सेना स्टेशन दार्जीपुरा के पास की है। वहीँ कई लोग बुरी तरह घायल हो गए। पुलिस मौके पर पहुंच और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है।

जानकारी के मुताबिक, ये भीषण हादसा तब हुआ जब सूरत से अहमदाबाद जा रहे एक ट्रेलर (ट्रक) के चालक ने कार चालक को बचाने की कोशिश में स्टीयरिंग से अपना नियंत्रण खो दिया। इसी चक्कर में गलत साइड से आ रहे 14 यात्रियों से भरे ऑटो रिक्शा को उसने टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि 11 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, कई लोग घायल हो गए। वडोदरा पुलिस-वायुसेना,दमकलकर्मियों सहित स्थानीय लोगों ने बचाव कार्य शुरू किया। हादसे के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-48 पर लंबा जाम भी लग गया। 

 पीएम मोदी ने भी इस हादसे पर दुख जताया है। पीएमओ ने ट्वीट कर कहा, 'वडोदरा जिले में सड़क दुर्घटना में हुई मौत से दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना है और घायल को शीघ्र स्वस्थ लाभ हो हर मृतक के परिजन को पीएमएनआरएफ से दो लाख रुपए और घायलों को 50,000 रुपए दिए जाएंगे।

Tags:    

Similar News