दर्दनाक VIDEO: जेसीबी के टायर में हवा भरने के दौरान हादसा, टायर फटने से दो की मौत...

Update: 2022-05-05 06:15 GMT

रायपुर 5 मई 2022। सिलतरा में जेसीबी का टायर फटने से दो लोगों की मौत हो गई है। दोनों मृतक सतना मध्यप्रदेश के रहने वाले थे। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है।

जानकारी के मुताबिक, सिलतरा चौकी के फेस टू स्थित धनकुल स्टील की है। यहां पर जेसीबी के टायर में हवा भरने का काम किया जा रहा था। इस दौरान अचानक टायर फट गया। इस हादसे में टायर के पास खड़े दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों का नाम राजपाल सिंह और प्रांजन नामदेव था। दोनों सतना मध्यप्रदेश के रहने वाले थे। फिलहाल मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।

Tags:    

Similar News