दर्दनाक हादसा: पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 5 की मौत... कई घायल

Update: 2022-01-01 10:30 GMT

नईदिल्ली 1 जनवरी 2022 I  आज पूरा देश जहां नए साल का जश्न मना रहा है, वहीं तमिलनाडु से बुरे समाचार सामने आए हैं। एक न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, तमिलनाडु के विरुधूनगर जिले में सुबह एक पटाखे की फैक्ट्री में भयंकर आग लग गई थी। आग लगने के कारण अब तक 5 लोगों की मृत्यु हो चुकी है, जबकि घटना में कई के घायल होने की खबर है। सुबह बनी इस घटना में अब तक पुलिस और दमकल विभाग द्वारा राहत कार्य शुरू ही है। जिला कलेक्टर मेघनाथ रेड्डी ने बताया कि दुर्घटना में तीन लोगों के मारे होने की और कई के घायल होने की पुष्टि की है। आग लगने की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई। दमकल विभाग द्वारा फैक्ट्री में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चालू भी किया गया। हालांकि अब तक फैक्ट्री में कितने लोग फंसे हैं उसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई है

पटाखा फैक्ट्री में लगी आग में पांच लोग घायल हुए हैं। इसमें एक व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया है। जानकारी के मुताबिक, व्यक्ति 20 प्रतिशत झुलस गया है, जिसके बाद उसे दूसरे अस्पताल रिफर किया गया है। वहीं अन्य को मामूली चोट आई है।  बताया जा रहा है कि यह हादसा सुबह साढ़े आठ बजे के करीब हुआ, लेकिन पुलिस और अग्निशमन विभाग को नौ बजे सूचना दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।  इससे पहले कटरा स्थित माता वैष्णो देवी भवन में भी दर्दनाक हादसा हो गया। मंदिर परिसर में मची भगदड़ में 12 लोगों की मौत हो गई, तो इस हादसे में एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल भी हुए हैं। सभी का उपचार चल रहा है। 

Tags:    

Similar News