राज्य अलंकरण से होंगी सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार मृणाल पांडेय, सरकार ने किया 31 पुरस्कारों का ऐलान, पढ़िए किसे मिलेगा, कौन सा पुरस्कार

Update: 2021-10-31 12:50 GMT

रायपुर,31 अक्टूबर 2021। राज्य स्थापना दिवस पर राज्य अलंकरण समारोह में जिन पत्रकारों को राज्य पुरस्कार दिए जाएँगे, उनमें ख्याति लब्ध पत्रकार श्रीमती मृणाल पांडे हैं। श्रीमती मृणाल पांडे को पंडित माधव राव सप्रे राष्ट्रीय रचनात्मकता सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।वे पद्मश्री से सम्मानित हो चुकी हैं। चंदूलाल चंद्राकर स्मृति पुरस्कार (प्रिंट मीडिया -हिंदी) के लिए सुश्री अंबू शर्मा, चंदूलाल चंद्राकर स्मृति पुरस्कार ( इलेक्ट्रॉनिक मीडिया हिंदी ) के लिए अंशुमन शर्मा तथा मधुकर खेर स्मृति पुरस्कार ( प्रिंट मीडिया - अंग्रेज़ी ) के लिए टिकेश्वर पटेल का नाम चयन किया गया है। टिकेश्वर पटेल पीटीआई में कार्यरत हैं।





 


 




Similar News