आईपीएस प्रमोशन में अभी वक्त...गृह विभाग ने कहा, अधिकारियों की पदोन्नति प्रक्रियाधीन, यथासमय जारी होगा आदेश

Update: 2022-02-22 13:32 GMT

रायपुर, 22 फरवरी 2022। राज्य शासन के गृह विभाग ने यह स्पष्ट किया है कि भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों की पदोन्नति की प्रक्रिया चल रही है, पूर्ण नहीं हुई है। समस्त प्रक्रियाओं के पालन उपरांत पदोन्नत अधिकारियों की सूची यथासमय जारी की जाएगी। दरअसल, कल मंत्रालय में डीपीसी हुई थी। इसके बाद प्रमोशन की खबरें वायरल हुईं। आज अखबारों में भी यह खबर फ्रंट पेज पर प्रमुखता से छपीं।

पता चला है, प्रमोशन में अभी वक्त लगेगा। ध्यान रहे, पिछले साल नवंबर में प्रमोशन हुआ था। तब 2003 बैच के आईपीएस आईजी और 2007 बैच के आईपीएस डीआईजी बने थे। उनका प्रमोशन जनवरी से ड्यू था। इस बार 90 बैच के राजेश मिश्रा स्पेशल डीजी, 97 बैच के दिपांशु काबरा एडीजी, 2004 बैच के आईपीएस आईजी और 2007 बैच के आईपीएस डीआईजी बनेंगे।

Tags:    

Similar News