गुरुवार राशिफल: मेष, कर्क, कन्या, कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा, होगा लाभ...मिथुन, सिंह राशि के लोगों को थोड़ा संभलकर चलना होगा

Update: 2021-11-17 18:30 GMT

राशिफल, rashifal

रायपुर 18 नवम्बर 2021. वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। जानिए 18 नवंबर, 2021 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान।

मेष राशि 

आज का दिन आपके लिए बहुत चीजों को लेकर अनुकूल रहेगा. सेहत में सुधार आएगा और तंदुरुस्ती का लाभ उठाएंगे. आज किसी ट्रैवलिंग से लाभ मिल सकता है. कुछ लोग तीर्थ यात्रा करने भी जा सकते हैं, जिससे देव दर्शन से मन को शांति मिलेगी और आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी. घर के बुजुर्ग सदस्यों के स्वास्थ्य में भी सुधार होगा. आज आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से काम की सलाह मिलेगी, जिससे आप अपने हर काम को और बढ़िया बना पाएंगे. काम के सिलसिले में ट्रांसफर के योग बन रहे हैं. पारिवारिक जीवन सुख शांति से भरा रहेगा. जीवन को सामान्य रूप से बिताएंगे, जबकि प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज अपने प्रिय के लिए कुछ स्पेशल करना चाहेंगे.

वृष राशि 

आज आपका स्वाभिमान बना रहेगा. किसी मजबूर व्यक्ति की मदद भी कर सकते हैं. किसी धार्मिक काम में भी आपका पैसा लग सकता है. पिछले कुछ समय से जिन गलतफहमियों की वजह से आपके रिश्ते ठीक नहीं चल रहे थे, आज वह दूर हो सकते हैं. बातचीत को रिश्ते सुधारने का जरिया बनाएं. आज पुराने मित्र-संबंधी मिलेंगे. अगर आपको एक दिन की छुट्टी पर जाना है तो चिंता न करें, आपकी गैरहाजिरी में सभी काम ठीक से चलते रहेंगे. कामकाज के दौरान तनाव आपकी मानसिक शान्ति भंग कर सकता है. धन का आवागमन बना रहेगा. जल्दी ही आपको आपका जीवन-साथी मिलने वाला है.

मिथुन राशि

आज का दिन आपको आर्थिक दृष्टिकोण से थोड़ा संभलकर चलने के लिए होगा, इसलिए आज आपको अपने बढ़ते खर्चों पर लगाम लगानी होगी और अपने धन को भविष्य के लिए किसी ऐसी जगह सेव करना होगा, जहां से वह आपको भरपूर लाभ दे सके। यदि आपको कोई शारीरिक कष्ट है, तो उसके कष्टों में भी आज वृद्धि हो सकती है, जिसके कारण आपका मन भी परेशान रहेगा। रोजगार की तलाश में कार्यरत लोगों को आज उनकी मेहनत के अनुसार कार्य मिलेगा।

कर्क राशि

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। यदि आज आप किसी नए व्यवसाय की शुरुआत करेंगे, तो उसमें आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। ससुराल पक्ष की ओर से भी आज आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। आज आपको अपने माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। यदि उन्हें कोई समस्या है, तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। आज आप अपनी शान शौकत पर कुछ धन खर्च करेंगे, लेकिन यह भी आपको अपनी आय को देखकर ही करना होगा।

सिंह राशि

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर रहेगा। आज आप कुछ कार्य के पूरा ना होने से थोड़ा निराश रहेंगे, लेकिन इसमें आपको यह ध्यान देना होगा कि आप कहीं किसी गलत व्यक्ति पर भरोसा करके लेनदेन ना करें, नहीं तो भविष्य में वह आपके भरोसे को तोड़कर आपको कोई बहुत बड़ी चोट पहुंचा सकता है। आज यदि आप अपने किसी दोस्त से रूपए पैसे की मदद मांगेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। यदि आपको कोई आंखों से संबंधित समस्या है, तो वह बढ़ सकती है।

कन्या राशि

आज का दिन शानदार रहने वाला है। परिवार वालों के साथ समय अधिक बीतेगा। आज आप अपने माता पिता से किसी विषय पर कोई राय भी लेंगे। आज आप किसी नये काम को शुरु करते हैं तो आर्थिक लाभ की सम्भावना बन रही है। आज आपका कोई खास मित्र आपको बहुत ज्यादा प्रोत्साहित करेंगा, इसके साथ ही आपका साथ भी देंगा। परिवार में चल रही किसी पुरानी समस्याओं का समाधान आज मिलेगा। आज आपकी बनाई हुई योजनाएं सफल रहेंगी।

तुला राशि

आज किस्मत आपके साथ रहेगी। कार्यक्षेत्र में रूका हुआ सभी काम बहुत ही आसानी से पूरा हो जायेगा। ऑफिस में सीनियर से बातचीत करने से कार्यों को पूरा करने का उचित हल निकलेगा। विरोधी पक्ष आज आपके सामने घुटने टेकने पर मजबूर हो जायेंगे। आज आपको धैर्य बनाकार रहने की जरुरत है, साथ ही किसी से बात करते समय मधुर भाषा का प्रयोग करें। कार्यों में माता का सहयोग मिलता रहेगा। पारीवारिक मुद्दों पर फैसले लेने के लिये आज का दिन अच्छा है। घर में सभी के साथ तालमेल अच्छा बना रहेगा। मानसिक तनाव दूर होगा।

वृश्चिक राशि

आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। आपको मिलने वाले ज्यादातर समाचार फेवर में रहेंगे। ऑफिस में आज सहकर्मी के साथ किसी बात को लेकर कुछ गलत फहमी हो सकती है, बेहतर होगा बात करके चीजों को समझ लें। आज फीजूल की बातों से बचने की कोशिश करें, आवश्वयकता पड़ने पर ही बोलें। आज आप किसी चीज को लेकर काफी उत्साहित रहेंगे। आज आप अपने मन की कोई बात जीवनसाथी से शेयर करेंगे। आय के नये साधन प्राप्त होंगे।

धनु राशि

आज आपके लिए दिन बहुत महत्वपूर्ण है। आपको जिस अवसर की पिछले कई दिनों से तलाश थी वो आज किसी करीबी की मदद से आपको मिल जायेगा। बिजनेस से संबंधित किसी बड़ी मीटिंग में शामिल होने से पहले अच्छी तरह प्रोजेक्ट को समझ लें और प्रीपेयर होकर जायें। बॉस को आज आपसे काफी उम्मीदें रहेंगी। प्रोफेसर्स के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज आपके दाम्पत्य जीवन में थोडी नोक– झोक बनी रहेगी, लेकिन साथ समय बिताने से रिशते में मधुरता आयेंगी।

मकर राशि

आज का दिन उत्तम रहने वाला है। आज आप योजना बनायेंगे और उसे लागू भी करेंगे। आप नौकरी से जुड़े किसी भी काम में कोई बड़ा फैसला लेना चाहते हैं तो आज का दिन आपके लिए अनुकूल है। आज लम्बे समय से चल रही किसी कन्फ्यूजन के खत्म होने की भी संभावना बन रही है। आज आप थोड़ी-सी कोशिश से ही कार्यों को पूरा कर लेंगे। नौकरी कर रहे लोगो के लिए तरक्की के कई नए रास्ते खुलेंगे।

कुंभ राशि

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी से कुछ अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। घर में खुशी का माहौल बनेगा, साथ ही पार्टी का आयोजन भी करेंगे। आज आप दोस्तों के साथ कुछ बातें शेयर करेंगे। इस राशि के प्रॉपर्टी डीलर को पुरानी जमीन से काफी धनलाभ मिलने का योग बन रहा है। जो छात्र आज किसी इंटरव्यू के लिये जा रहे हैं तो उसमे सफलता मिलना तय है। आज आपका स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा। आपके कामकाज की गति बढेगी।

मीन राशि

आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। आज उन परिस्थितियों में पड़ने से बचें जिनमें आप असुविधा महसूस करते हैं। अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखें और फीजूल की बातो में ना पड़ें। अगर आप किसी नये काम की शुरुआत कर रहे हैं तो आज पूरा दिन व्यस्त रहने वाले हैं। मेहनत से सकारात्मक परिणाम जरुर मिलेंगे। व्यापार में ठीक-ठाक मुनाफा होगा। आज किसी घरेलु कार्यों को पूरा करने में पड़ोसियों का सहयोग मिलेगा।




Similar News