गुरूवार राशिफल: इन राशियों के लिए गुरुवार का दिन रहेगा शुभ... सिंह, तुला और मकर राशि वाले बरतें सावधानी, जानें सभी राशियों का राशिफल...

Update: 2021-10-20 18:45 GMT

राशिफल, rashifal

रायपुर 21 अक्टूबर 2021. पंचांग के अनुसार 21 अक्टूबर 2021, गुरुवार का दिन विशेष है. इस दिन से कार्तिक मास का आरंभ हो रहा है. पंचांग के अनुसार इस दिन कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है. चंद्रमा का गोचर मेष राशि में हो रहा है. गुरुवार को अश्विनी नक्षत्र है. धन और बिजनेस के मामले में गुरुवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, आइए जानते हैं.

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज यदि आप अपने क्रोध पर नियंत्रण रखेंगे, तो कार्य क्षेत्र में स्थिति आपके पक्ष में रहेगी। यदि ऐसा नहीं किया, तो आपके अपने अधिकारियों से अनबन हो सकती है, जिसके कारण आपकी वेतन वृद्धि भी रुक सकती है। आज आपको सामाजिक क्षेत्र में भी मान सम्मान मिलता दिख रहा है। यदि आज आप लंबी दूरी की  यात्रा पर जाने की सोच रहे हैं, तो कुछ समय के लिए रुक जाए।

वृष राशि

आज का दिन आपको लिए मेहनत भरा रहेगा। आज यदि नौकरी में आपको कोई अहम कार्य सौंपा जाए, तो उसमें आपको कठिन परिश्रम करना होगा, तभी आप उसे पूरा कर पाएंगे। सरकारी नौकरी से जुड़े जातक यदि अपने किसी काम को लंबे समय के लिए टालेंगे, तो वह उनके लिए भविष्य में परेशानी का कारण बन सकता है। सायंकाल के समय आज आप अपने व्यापार की कुछ नई योजनाओं की ओर ध्यान देंगे, जिसके कारण आपको अचानक से धन लाभ भी हो सकता है।

मिथुन राशि

आज आप पर काम का बोझ ज्यादा रहेगा, जिसकी वजह से आप थकान महसूस करेंगे। किसी काम में अनुभवी की राय आपके लिए बेहतर साबित होगी। जीवनसाथी के साथ अपने रिश्तों को लेकर आप ज्यादा ही भावुक हो सकते हैं। आज आपको अपने खर्चों पर कंट्रोल बनाकर रखना चाहिए। किसी काम के लिए माता-पिता से ली गई सलाह आपके लिए बेहतर रहेगा।

कर्क राशि

आज आपके जीवन में नये-नये बदलाव होंगे। अगर आप कला के क्षेत्र से जुड़े हैं, तो आपको तरक्की के कई नये रास्ते खुलेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन फेवरेबल है। आपको किसी समस्या को सुलझाने का तुरंत रास्ता मिलेगा। ऑफिस में आपको अपने सीनियर्स का सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं का सम्मान करेंगे। आपके साथ सब अच्छा होगा।

सिंह राशि

आज आपका दिन शानदार रहेगा। ऑफिस में काम को पूरा करने में पूरी तरह से आप सक्षम होंगे। इस राशि के लॉ की पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा। किसी सीनियर वकील के साथ इंटर्नशिप करने का मौका मिलेगा। आप जिससे भी मदद की उम्मीद करेंगे, उससे मदद मिल जायेगी। आपको सभी काम में सफलता हासिल होगा।

कन्या राशि

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आज आपको किसी पारिवारिक समारोह में जाने का मौका मिलेगा। आज आपका कॉन्फिडेंस बढ़ा हुआ रहेगा। सीनियर्स आपके किसी काम से काफी खुश होंगे। सेहत के लिहाज से आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। नौकरी में आज आपको पदोन्नति होने के योग बने हुये है। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान बनायेंगे।

तुला राशि

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। आज आप नया व्यापार शुरू करने का मन बनायेंगे। आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक रहेगा। आज सोशल मीडिया के जरिये आपका कोई नया दोस्त बनेगा। किसी कठिन परिस्थिति में आपको कुछ लोगों से मदद मिलेगी। आज आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। कुल मिलाकर दिन अच्छा रहेगा।

वृश्चिक राशि

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। किसी काम में अनुमान से ज्यादा ही मेहनत और समय लगेगा। आज आप रिश्तों में सुधार लाने की कोशिश करेंगे। कोई भी फैसला आपको सोच-समझ कर लेना चाहिए। आज आपके कुछ खास कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। छात्रों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। लवमेट्स एक दूसरे को समझाने की कोशिश करेंगे।

धनु राशि

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपको नये लोगों से थोड़ा संभलकर रहना चाहिए। किसी भी काम में बड़ों की सलाह लेना बेहतर रहेगा। बच्चे पढ़ाई के प्रति कुछ कम रुचि ले सकते हैं। बिजनेस में विरोधियों से आपको बचकर रहना चाहिए। ऑफिस में सीनियर आपके काम से खुश होकर आपको कुछ गिफ्ट करेंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशियां बनी रहेंगी।

मकर राशि

आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आपको अचानक धन लाभ होगा। आपके कई योजनाएं समय से पूरी हो जायेंगी। आपके परिवार में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी-खासी सफलता मिलेगी। अपनी ऊर्जा से आप बहुत कुछ हासिल कर लेंगे। भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप नये कदम उठायेंगे। बच्चे आपको गर्व करने की वजह देंगे।

कुंभ राशि

आज आपका दिन घूमने-फिरने में बीतेगा। आप परिवारवालों के साथ समय व्यतीत करेंगे। इस राशि के व्यापारियों को धन लाभ होगा। आज आपका पूरा ध्यान अपने करियर को आगे बढ़ाने पर रहेगा। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करके आपको काफी अच्छा महसूस होगा। राजनीति से जुड़े लोगों का सम्मान बढ़ेगा। आज आपकी आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी।

मीन राशि

आज आप लोगों को अपनी बातों से सहमत करने में सफल होंगे। घर पर किसी रिश्तेदार के आने से परिवार में ख़ुशी का माहौल बनेगा। आज आपके तरक्की के नये रास्ते नजर आयेंगे। परिवार के साथ बेहतर समय बीतेग। सोचे हुए कुछ जरूरी काम आज पूरे होंगे। आज पूरे दिन आपके चेहरे पर प्रसन्नता बनी रहेगी। तकनीकी क्षेत्र के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन फेवरेबल है।


Similar News