तीन पटवारी सस्पेंड: रंगीनमिजाज पटवारियों के पिटाई का वीडियो हुआ था वायरल, तीनों पटवारियों हुए निलंबित
जांजगीर 8 जून 2022। आशिक मिजाजी करना तीनों पटवारियों को भारी पड़ गया है। सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद कलेक्टर के निर्देश पर तीनों पटवारियों को एसडीएम ने निलंबित कर दिया है। CG वीडियो-रंगीनमिजाज पटवारियों की धुनाई: रात में चोरी छुपे तीन पटवारी पहुंचे थे एक महिला के घर... पत्नी को लगी भनक, फिर ग्रामीणों ने जमकर कर दी पिटाई...