जिंदा जल गए तीन यात्री, सड़क पर खड़े कंटेनर से भिड़ी मिनी बस, टकराने के बाद बस में लगी आग...दर्शन कर लौट रहे थे

Update: 2021-11-05 08:55 GMT

भोपाल 5 नवम्बर 2021। मचांचौड़ा थानाक्षेत्र के बरखेड़ा गांव के समीप नेशनल हाइवे नं. 46 पर शुक्रवार सुबह लगभग पांच बजे मिनी बस सड़क पर खड़े कंटेनर से जा भिड़ी। टक्कर इतनी तेज थी कि बस का आधा हिस्सा कंटेनर में घुस गया था। इसके साथ ही बस में आग लग गई, जिसमें तीन लोग जिंदा जल गए और चार यात्री झुलस गए। उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद वापस भेज दिया गया। बस में 27 यात्री सवार थे, जो इंदौर से मथुरा जा रहे थे।

बताया जाता है कि मथुरा से दीपावली की रात को एक ट्रेवलर्स बस इंदौर की तरफ आ रही थी कि गुना जिले में बीनागंज के पास बड़ा हादसा हो गया। ट्रेवलर्स में इंदौर के कुछ लोग दीपावली पर मथुरा में दर्शन कर लौट रहे थे। बीनागंज के पास ट्रेवलर्स रात को स़ड़क किनारे खड़े एक कंटेनर से टकरा गई। इसके बाद ट्रेवलर्स बस में आग लग गई।

ट्रेवलर्स बस में आग लगने से उसमें सवार 16 सवारियों में से तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जिनके शव कंकाल में बदल गए। कई अन्य लोगों की गंभीर हालत होने पर उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जिनमें से कुछ लोगों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। मृतकों के नाम अभी ज्ञात नहीं हो सके हैं। 


Similar News