साठ किलो गाँजा समेत तीन गिरफ़्तार: उड़ीसा छत्तीसगढ बॉर्डर पर लगे जशपुर पुलिस के नाके पर पकड़ाए, एक महिला समेत तीन गिरफ़्तार
जशपुर,27 अक्टूबर 2021। ज़िले के लावाकेरा पुलिस चेकपोस्ट पर पुलिस ने गाँजा तस्कर गिरोह को पकड़ा है। इस गिरोह में एक महिला समेत तीन लोग शामिल हैं। ये सभी स्कोडा कार में सवार थे जिसमें साठ किलो के लगभग गाँजा बरामद हुआ है।
कप्तान विजय अग्रवाल ने जानकारी दी है
*"लावाकेरा चेकपोस्ट पर चेकिंग के दौरान रात ढाई बजे के लगभग स्कोडा कार सवार रोके गए थे, वाहन से बड़ी मात्रा में गाँजा बरामद हुआ है, एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ़्तार किया गया है"*
तस्करों के रुप में पहचाने गए तीनों के साथ एक किशोरी भी है जिसकी आयु लगभग चौदह साल है। पुलिस सूत्रों के अनुसार यह तस्करों की रणनीति होती है कि वे महिला बच्चों के साथ महँगी कार में तस्करी करते हैं ताकि प्रथम दृष्टया शक ना हो साथ ही चेकिंग के दौरान वे महिला बच्चों की उपस्थिति को लेकर कई बार प्रतिरोध भी करते हुए बच निकलने की क़वायद कर लेते हैं।
जिन्हें पकड़ा गया है उनमें मोहन लाल,राजन विश्वकर्मा और श्रीमती ज्योति विश्वकर्मा शामिल हैं।