एक बड़े नेता की बढ़ सकती है मुश्किलें, भूमि अधिग्रहण फर्जीवाड़े में SP ने विशेष टीम गठित की, जांच में कई बड़े नाम सामने आए

Update: 2022-03-05 14:06 GMT

इमेज सोर्स- NPG News

कोरबा, 5 मार्च 2022। कोरबा एसपी भोजराम पटेल ने हरदी बाजार तरदा बाईपास एवं चांपा उरगा कोरबा छुरी कटघोरा फोरलेन सड़क निर्माण में आने वाले भूमि का अधिग्रहण हेतु अधिसूचना जारी होने के बावजूद भी षड्यंत्र पूर्वक भूमि का छोटे-छोटे टुकड़ों में क्रय विक्रय कर अधिक मुआवजा प्राप्त कर शासन को आर्थिक क्षति पहुंचाने के प्रयास करने के मामले में थाना कोतवाली कोरबा में दर्ज अपराध के विवेचना हेतु विशेष टीम का गठन किया है।

पुलिस की विवेचना में कई बड़े नाम सामने आए हैं, जिनका जल्द खुलासा होने की उम्मीद है। इस जांच की आंच सत्ताधारी पार्टी के एक प्रभावशाली नेता पर भी आ सकती है। देखिए, जांच टीम में कौन अफसर हैं शामिल...



 


Tags:    

Similar News