घरवाली को बाहर निकाल बाहरवाली को घर लाना चाहता था बेटा, मना कर रही शिक्षिका मां को पीटा...बेटे पर अपराध दर्ज

Update: 2021-12-18 13:19 GMT

बिलासपुर 18 दिसम्बर 2021। बिलासपुर में बेटे की जिद माँ को भारी पड़ गयी। बेटा अपनी पत्नी को घर से निकाल कर बाहर वाली को घर लाना चाहता था, जिसके विरोध करने पर युवक ने माँ की जम कर पिटाई कर दी। शिक्षिका मां की शिकायत पर पुलिस ने बेटे के खिलाफ अपराध दर्ज किया हैं।

मामले में मिली जानकारी के अनुसार इंदिरा कालोनी तारबहार में रहने वाली कल्पना गुप्ता पेशे से शिक्षिका हैं। उनके बेटे शांतनु गुप्ता की शादी अदिति गुप्ता से हुई थीं। शिक्षिका के अनुसार उनके बेटे शांतनु का दूसरी लड़की से चक्कर चल रहा हैं। दूसरी लड़की से चक्कर के कारण उनका बेटा आये दिन पत्नी अदिति से वाद विवाद करते रहता था और अपनी मां पर भी बहु को घर से बाहर निकालने का दबाव बनाता था। पर शिक्षिका सास के द्वारा हमेशा अपनी बहु का साथ दिया जाता था। जिससे नाराज हो कर उनका बेटा घर से अलग रहने लगा था।

शिक्षिका ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया हैं कि,  कुछ दिनों से मेरा बेटा शांतनु गुप्ता का दूसरी लडकी से संबंध होने के कारण मेरे एवं मेरी बहु से वाद विवाद कर घर से अलग रहता था कल शाम को लगभग 19:30 बजे शराब पीकर घर आकर मेरे से मेरी पत्नी आदिती गुप्ता को घर से निकालो कहकर अश्लील गाली गुप्तार करते हुये हाथ मुक्का से मारपीट करने लगा जिसे देखकर मेरी बहू बीच बचाव करने आयी तो उसके साथ भी खिचातानी कर मारपीट किया व धमकी दिया की अगर मेरी पत्नी आदिती गुप्ता को घर से बाहर नही निकाले तो तुम लोग को जान से मार दूंगा। शिक्षिका की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ धारा 323,294,506 के तहत अपराध दर्ज किया हैं।

Similar News