महिला ने एक साथ 4 बच्चों को दिया जन्म... शादी के 10 साल तक नहीं हुए थे बच्चे... पिता ने जताई खुशी
पटना 8 फरवरी 2022। बिहार के पूर्वी चंपारण जिला में एक महिला ने चार बच्चों को जन्म दिया है, जिससे उसके घर में खुशी चौगुनी बढ़ गई. शंकर सरैया तनसरिया गांव की महिला उषा देवी (36) की सूनी कोख शादी के दस साल बाद भरी। इस खबर को सुनते ही उसके परिवार में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। उषा एक साथ चार बच्चे को जन्म दिया,हैरानी की बात यह है कि महिला का प्रसव सात महीने के ही अंदर हो गया. इस बात को लेकर डॉक्टर्स भी आश्चर्यचकित हैं। महिला के चार बच्चों में तीन लड़के व एक लड़की है। इस बात की चर्चा पूरे जिले भर में हो रही है।
जानकारी के मुताबिक, महिला का नाम ऊषा देवी है। वह तुरकौलिया प्रखंड के चंदन कुमार सिंह की पत्नी है। महिला मोतिहारी के एक निजी अस्पताल से ही अपना इलाज करा रही थी। सोमवार शाम करीब चार बजे प्रसव पीड़ा होने पर महिला को इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जब उसका ऑपरेशन किया गया तो महिला ने चार बच्चों को जन्म दिया। डॉक्टरों का कहना है कि सिर्फ एक बच्चें का वजन सामान्य से 600 ग्राम कम निकला, जिसे दूसरे अस्पताल भेज दिया गया है। बाकी बच्चे पूरी तरह स्वस्थ्य हैं।
तुरकौलिया के शंकर सरैया निवासी महिला उषा देवी के पति चंदन सिंह ने बताया कि एक साथ चार बच्चों के बाप बनने से जो खुशी मिली है, उसको शब्दों में व्यक्त करना मुमकिन नहीं। वह और उनका पूरा परिवार बच्चों के जन्म से काफी खुश है। घर में जश्न का माहौल का है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मानें तो एक साथ चार बच्चों को जन्म देना काफी जटिल होता है। मोतिहारी में हाल के वर्षों में इस तरह का मामला सामने नहीं आया है। मालूम हो कि इसके पूर्व में भी उक्त घर में पिछले साल एक साथ तीन बच्चों का जन्म हुआ था।
स्वजनों को पहले से यह जानकारी थी कि गर्भ में तीन बच्चे हैं। स्वजनों ने बताया कि अल्ट्रासाउंट इस तरह की जानकारी थी। डॉ ज्योति ने बताया कि इलाज शुरू करने के बाद महिला ने गर्भ धारण किया और सात महीने बाद सोमवार को उसने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया जिसमें तीन पुत्र और एक पुत्री है।चारों बच्चे और उन्हें जन्म देने वाली मां बिल्कुल स्वस्थ है।